मोबाईल से बात करने के चक्कर में मोटरसाइकिल पेड़ से टकराईं ,हालत गम्भीर
मोबाईल से बात करने के चक्कर में मोटरसाइकिल पेड़ से टकराईं ,हालत गम्भीर निचलौल। मुख्य मार्ग निचलौल से महराजगंज रोड पर निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया के पास सूत्रों के मुताबिक विनोद अपने मोबाईल से बात करने के चक्कर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया जिससे सर में काफी चोटे आई है हालत गंभीर सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस के टीम ने निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।आपको बतादे की पंचायत मित्र विनोद पुत्र मुराली प्रसाद पड़री कला के रूप में पहचान हुआ है । किसी काम से निचलौल आये थे वापस जा रहे थे उसी दौरान अनियंत्रित मोटरसाइकिल संख्या UP56S1455 पेड़ से जा टकराई।