नवोदित कलाकारों ने दिखाया उत्साह का परिचय,संगीत साधना से बताइ अपनी पहचान
निचलौल क्षेत्र के नवोदित कलाकारों ने संगीत एवं नृत्य के माध्यम से अपने विशेष आभा का परिचय देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ! बैठवलिया के पाम पैलेस में नवोदित कलाकारों के द्वारा गरीब बेसहारा बच्चों के सहायतार्थ चैरिटी कार्यक्रम आयोजित था ! इस अवसर पर कुंदन मद्धेशिया ने "ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन" गाकर भक्ति भावना से श्रोताओं ओत प्रोत किया तो अमर अन्जन ने हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह गजल गाकर लोगों को प्रभावित किया ! करीना पासवान ने प्रभुभक्ति की महिमा बता लोगों के हृदय में भगवत् प्रेम जागृत किया तो पप्पू गौतम ने जिंदगी के सफर में बहुत कांट बा गाकर जिंदगी के सच्चाई को बतलाने का कार्य किया ! नमन यादव ने "पत्थर उठा नहीं पाई तो बालू ले आई" गाकर उपस्थित दर्शकसमाज को सेवा भावना की ओर आकर्षित किया तो जीवन कुमार ने ईश्वर भक्ति की महिमा बता श्रोताओं को रिझाने का काम किया ! पीहू श्रीवास्तव एवं खुशी शर्मा के नृत्य ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया ! इससे पहले बाबा ज्ञान दास शिशु मंदिर के छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में स्वागत ...