ग्राम विकास अधिकारी ने अपने मामा के लड़के के अस्वीकृत फर्म में किया कई लाखों का किया भुगतान
फर्म के मालिक और ग्राम विकास अधिकारी का भाई का हैं रिश्ता। शासनादेश के अनुसार किसी सगे-सम्बन्धी का फर्म नही लगाया जा सकता। महराजगंज।जनपद में ऐसे भी फर्म हैं जो धरातल पर नही हैं लेकिन ग्राम सभाओं में सभी प्रकार के सामाग्री का भुगतान उस फर्म द्वारा किया जा रहा हैं।ऐसे में सवाल उठना लाजमी हैं कि जब दुकान नही हैं तो सामाग्री किस दुकान से सप्लाई की जाती हैं। क्या उक्त फर्म केवल सरकारी धन का बंदरबाट करने के लिए कागजों तक ही सीमित हैं। आयकर विभाग के अभिलेखों के अनुसार मिठौरा ब्लाक के भागाटार टोला अमतहाँ में हिंदुस्तान इंटर प्राइजेज के नाम से तैयब अंसारी द्वारा फर्म का संचालन किया जा रहा है।जिससे जनपद के ब्लाकों में इस फर्म से सामग्री के नाम पर सरकारी धन का भुगतान धड़ल्ले से किया जा रहा हैं।लेकिन जब इस फर्म का हकीकत का पता लगाने मीडिया टीम धरातल पर पहुँची तो नजारा ही कुछ अलग ही निकला।फर्म संचालक तैयब के पिता तसमुद्दीन ने बताया कि हमारा लड़का तो बाहर कमाता हैं तो फिर दुकान कैसे खोल देगा। हिंदुस्तान इंटर प्राइजेज के नाम से कोई दुकान नही हैं। हिंदुस्तान इंटर प्राइजेज के मालिक तैयब ने दू...