Posts

Showing posts from May, 2025

नगर पंचायत निचलौल के विकास को लेकर चेयरमैन शिवनाथ मद्धेशिया ने की मुख्यमंत्री से भेंट

Image
महराजगंज: मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार मुलाकात लखनऊ में आज महाराजगंज जनपद की निचलौल नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री शिवनाथ मद्धेशिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की गई। विकास कार्यों पर चर्चा श्री मद्धेशिया ने मुख्यमंत्री को निचलौल नगर पंचायत में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बिजली, पोल,सीवर, सड़क, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि नगर क्षेत्र के विकास में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। भाजपा पदाधिकारी भी रहे उपस्थित इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री सुनील मद्धेशिया तथा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री गिरजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी निचलौल नगर पंचायत के लिए आवश्यक संसाधनों एवं योजनाओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। निचलौल के लिए सकारात्मक संकेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार नगर पंचायत नि...

खुशी प्रजापति बनी रामहर्ष इण्टर कॉलेज की टॉपर

Image
निचलौल। उपनगर स्थित रामहर्ष इंटर कॉलेज में पुरस्कार वितरण तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रबंधक और संरक्षक के द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर किया गया। सम्मान समारोह में कक्षा 6 की छात्रा श्रद्धा पाण्डेय  D/o विश्वम्भर पाण्डेय 89. 60%  , कक्षा 9 खुशी प्रजापति D/O रविन्द्र प्रजापति 96.76% , कक्षा 9 अभिनाश द्विवेदी S/O रुद्रदेव द्विवेदी 84.90%  , कक्षा 9 आफताब अंसारी S/O तौहिद अंसारी 95.49% ,कक्षा 9 ह्रदेश प्रजापति S/O प्रेमसागर प्रजापति 85.88% , कक्षा 9 अंग्रेजी माध्यम श्रद्धा जायसवाल D/O सुबोध जायसवाल 83.33% , कक्षा 11 अनुराग मौर्य S/O दीनानाथ मौर्य 75% , कक्षा 11 रफीक अली S/O सोहराब अली 70% ,कक्षा 11 रितिका रौनियार D/o अर्जुन रौनियार 87.8%, कक्षा 11 सबिना खातुन  D/o इस्लाम अली 69.9%, कक्षा 11 सचिन चौरसिया S/O धर्मेन्द्र चौरसिया 83.4% ,कक्षा 11 विनय चौधरी S/O हरेन्द्र चौधरी 77.3%, कक्षा 11th मंजीत कुशवाहा S/O सीताराम 77.2% तो वहीं   कक्षा 9 की छात्रा...

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला आर्थिक सहारा, ब्रांच मैनेजर ने परिवार को 2 लाख रु का दिया चेक ।

Image
ठूठीबारी  परिवार को मिला प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का सहारा ग्राम सभा बेलवा जनपद महाराजगंज निवासी हदीसुन निशा की असमय मृत्यु के उपरांत उनके परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ मिला। हदीसुन निशा ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, गड़ौरा के ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से मात्र 436 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपए का जीवन बीमा कराया था। बीमा योजना के तहत उनके पति कमरे आलम को दो लाख रुपए की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक गड़ौरा शाखा के प्रबंधक ऋषि कुमार लोहिया एवं ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पंकज गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जरूरतमंद परिवारों को मुश्किल समय में आर्थिक सहायता मिल रही है। यह योजना आम नागरिकों को सुरक्षित भविष्य की दिशा में सशक्त बना रही है। सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए संबल बन रही है।

विदेश भेजने के नाम पर युवक से की गई 70 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने पीड़ित को ही एप्लिकेशन वापस दे फटकार कर भगाया ।

Image
जन सुनवाई में जिस एप्लिकेशन पर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का दिया था आदेश  वही  एप्लिकेशन पीड़ित के मुंह पर फेक खदेड़ा आरोप । पीड़ित राजकुमार  ठूठीबारी (महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निपनिया बड़ा टोला निवासी राजकुमार ने ठूठीबारी कोतवाली में समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम कटखोर निवासी रशीद पुत्र कादिर ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 70,000 रुपये की ठगी की है। थाने में दिया तहरीर पीड़ित को किया वापस  राजकुमार ने बताया कि एक साल पहले रशीद ने विदेश भेजने का झांसा देकर उससे नकद रकम ली और विदेश भी नहीं भेजा और पासपोर्ट भी रख लिया है और लगभग एक साल से टालमटोल के बाद, 19 जनवरी 2025 को कुछ गवाहों की मौजूदगी में रशीद ने लिखित रूप से यह स्वीकार किया कि वह 30 अप्रैल 2025 तक सारा पैसा लौटा देगा। लेकिन अब तक केवल 18,000 रुपये ही लौटाए गए हैं। शेष 52,000 रुपये देने से वह इंकार कर रहा है। इतना ही नहीं, रशीद ने राजकुमार का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है और उसे लौटाने से इनकार कर रहा है। पूर्व में ग्राम प्रधान ...