Posts

Showing posts from October, 2020

महराजगंज: मुंडन संस्कार से वापस आ रही ट्राली पलटी, एक की मौत 9 घायल

Image
महाराजगंज। चौक थानाक्षेत्र के मधुबनी में आज दोपहर ट्राली पलट जाने से उसमें सवार एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि चौक थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबनी निवासी कमला प्रजापति के पोती का गांव के ही बाहर स्थित शिव मंदिर पर मुंडन संस्कार का आयोजन किया गया, उसके बाद ट्राली पर बैठकर पूरे परिवार के लोग वापस घर आ रहे थे कि बड़े टोला के बाहर ही ट्राली पलट गई इसमें 12 वर्षीय अमन चौधरी पुत्र राम भवन की मौत हो गई और 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें दो की जगदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर और बाकी घायलों का जिला अस्पताल में भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गयी है।

पुल निर्माण में अनियमितता के खिलाफ किशान नेता राजू ने ग्रामीणों केसाथ खोला मोर्चा

Image
पुल निर्माण में अनियमितता के खिलाफ लामबंद हुए किशान नेता राजु व ग्रामीण  ठूठीबारी ,महराजगंज  निचलौल ब्लॉक अंर्तगत ग्राम सुकरहड में चंदन नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है जिसको ग्रामीणों ने अनियमितता को लेकर केशव प्रसाद मौर्या और कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा कर विरोध प्रदर्शन किया । आपको बता दे कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की ढोल पीटने वाली योगी सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है संस्था के मुख्य अधिकारी एवं स्वयं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं आदरणीय उप मुख्यमंत्री द्वारा जो 14.40 करोड़ की चंदन नदी पर पुल की जो धनराशि स्वीकृति हुई है निर्माण कार्य मानक विहीन हो रहा है सरिया 20 एमएम के जगह 10 एमएम का सरिया,बालू,गिट्टी मोरंग मानक विहीन कार्य किया जा रहा है  भाजपा सरकार की यही असली चेहरा कहती कुछ और है करते कुछ और है आज मौके पर पहुंचकर सैकड़ों ग्रामीणों महिलाओं संग चेतावनी धरना दिया गया है और योगी सरकार से मांग है विधिवत जांच कराया जाए और पुलिया निर्माण के धांधली में जो भी अधिकारी संलिप्त पा...

ठूठीबारी- कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी दशहरा पर्व व बारावफात के मद्देनजर आज ठूठीबारी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता निचलौल एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने की।

Image
Thuthibari पीस कमेटी की बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बे के सम्मानित नागरिको और पत्रकारों के साथ बैठक कर बताया कि जनपद में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार त्योहारो में किसी भी प्रकार के पंडाल या मेले का आयोजन नही किया जाएगा और ना ही किसी प्रकार के जुलूस या भीड़ को इकट्ठा किया जाएगा क्योकि इससे सोशल डिस्टेनसिंग का पूर्ण रूप से पालन नही हो पायेगा, इसलिए इस बार त्योहार घर पर ही मनाये।मूर्ति का आकार छोटा होना चाहिए, कोई भी मूर्ति सड़क या चौराहे पर स्थापित नही किया जाएगा किसी भी प्रकार का डीजे प्रतिबंधित रहेगा। उक्त बैठक में पराली न जलाने के संबंध में भी कड़े निर्देश दिए गए, व पराली जलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात भी कही गयी। बैठक में उपस्थित रहे निचलौल क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने भी सख्त अपील करते हुए कहा कि इस बार धार्मिक आयोजन सादगीपूर्ण रूप मनाया जाएगा, दो गज की दूरी,मास्क का प्रयोग,हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य होगा एवं सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा। अगर प्रशासन द्वारा दिये गए निर्देशों का पाल...

एस एस बी के जवानो पर तस्करों ने जम कर किया पथराव, हथियार भी छीनने की कोशिश की 8 नामजद सहित 150अज्ञात तस्कर पर मुकदमा दर्ज

Image
एस एस बी के जवान पर तस्करों ने जम कर किया पथराव, हथियार भी छीनने की कोशिश की 8 नामजद सहित 150अज्ञात तस्कर पर मुकदमा दर्ज । इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित शितलापुर एसएसबी बीओपी को तस्करों ने शनिवार की रात को लाठी डंडो के साथ घेराव कर लिया। उसके बाद तस्करों ने बीओपी के संतरी को जान से मारने पीटने कि धमकी देते हुए हथियार छीनने की कोशिश करने लगे। मौके पर पहुंचे बीओपी कमांडर के साथ भी तस्करों ने दुर्व्यवहार करते हुए हमलावर हो गए। जिसकी सूचना जवानों ने स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गए। शितलापुर बीओपी कमांडर अंशुल ने बताया कि एसएसबी जवानों द्वारा सीमा की सुरक्षा करते हुए नेपाल से भारत लाई जा रही विदेशी मटर सहित अन्य समानों को तस्करों के कब्जे से पकड़ लिया गया था। जिससे नाराज तस्कर भारी संख्या में गोलबंद होकर रात के अंधेरे में बीओपी को लाठी डंडो के साथ घेराव कर लिया। उसके बाद बीओपी की निगरानी में तैनात संतरी को जान से मारने पीटने की धमकी देते हुए हथियार छीनने लगे। संतरी की आवाज सुन मौके पर पहुंचे अन्य जवानों ने तस्करों से किसी तरह हथियार वापस लिया...

तेज रफ्तार कार की ठोकर से महिला की हालत गम्भीर

Image
ठूठीबारी- रविवार शाम 7 बजे  निचलौल से ठूठीबारी आ रही तेज़ रफ़्तार आल्टो कार ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया जिसके बाद उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग 7 बजे निचलौल से ठूठीबारी की तरफ से एक तेज़ रफ्तार आल्टो कार यूपी 53 डब्लू 5971 ने ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौनिया गांव के समीप एक वृद्ध महिला प्रभावती देवी पत्नी गब्बू भारती निवासिनी नौनिया को जोरदार टक्कर मारी। उक्त महिला अपने खेत से आ कर सड़क पार कर रही थी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि उक्त महिला उछल कर कार के शीशे पर गिरते हुए कार के पीछे जा गिरी और अचेत हो गयी। महिला के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है।  सूचना मिलते ही महिला के परिवार वालो ने ग्रामीणों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए ,जहाँ पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।