सभासद पर ₹30 हजार की मांग व छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री व कोठीभार थाने में दी तहरीर ।
महराजगंज । जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा नगरपालिका वार्ड नंबर 07 खेसरारी चौधरी टोला की एक महिला ने वार्ड सभासद पर आवास हेतु 30 हजार रुपये की मांग, आते जाते चिट्ठाकसी अभद्र भाषा का प्रयोग करने और छेड़छाड़ की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना कोठीभार में तहरीर दी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होता देख महिला ने डीएम, एसपी से न्याय की गुहार लगाई है व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायती पत्र भेज जांच कर कार्यवाही की मांग की है । पीड़िता नीलम देवी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि करीब एक वर्ष पूर्व सभासद रघुवर यादव ने आवास निर्माण के नाम पर उससे ₹30,000 लिए थे। लेकिन अब पुनः ₹30,000 की मांग की जा रही है। महिला का आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी उसके घर आकर गाली-गलौज करता है तथा छेड़छाड़ की धमकी देता है। साथ ही रास्ते में रोककर अभद्र टिप्पणी करने धमकाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार...