Posts

Showing posts from May, 2020

ठूठीबारी कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Image
ठूठीबारी कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट का वीडियो हुआ वायरल देखे वायरल वीडियो👇👇 https://youtu.be/WEBnlCtTbtk पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा बड़ी कार्यवाही ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में एक वकील से कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल होते हैं पुलिस अधीक्षक महाराजगंज रोहित सिंह सजवान ने दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है उक्त दोनों सिपाहियों के नाम क्रमशः आशुतोष कुमार व शशिकांत  बताया जा रहा है।वीडियो वायरल होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया - सूत्र

एक तरफ टूटा आशियाना तो दूसरी तरफ छलक पड़ा आसु:

Image
ठूठीबारी बाईपास निर्माण के मद्देनजर अतिक्रमणकारियो पर चला प्रशासन का बुलडोजर पूरा वीडियो देखें 👇👇 https://youtu.be/bKwj_QDT6ME महराजगंज ठूठीबारी में बाईपास निर्माण को लेकर पिछले तीन माह पहले ही सबको खाली करने का निर्देश दे दिया गया था लेकिन अतिक्रमण नही हटने से निर्माण कार्य मे बाधा आ रहा था जिसको 4 दिन पहले ही एस डी एम अभय कुमार गुप्ता ,सीओ रणविजय सिंह  ने माइकिंग करा कर अतिक्रमण हटाने का निवेदन किया था लेकिन आज भी अतिक्रमण  नही हटा था जिससे मौके पर एस डी एम ,सीओ  ,एस डी ओ, निचलौल,लेखपाल ,कानूनगों,अमिन, ठूठीबारी थाना प्रभारी विजय नारायन प्रसाद मय फोर्स बन रहे बाईपास रोड़ पर पहुँच कर तत्काल प्रभाव से जेसीबी बुला कर 13 अतिक्रमणकारियो पर बुल्डोजर चला कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया   एक तरफ टूटा आशियाना तो दूसरी तरफ छलक पड़ा आसु :  पूरा वीडियो देखें 👇👇 https://youtu.be/6YRimnLTQI0 वर्षो से इसी मकान में रहकर अपनी जीविका चलाने वाले अमीन, मुबारक, गौरी, सुमंत, महबूब, तबारक, मुजाहिर ने अपनी दर्द बयां करते हुए कहा कि दुःख हो या सुख...

कोतवाल समेत चार थानेदारों की छीनी थानेदारी, एसपी ने 11 थानाध्यक्ष को हटाया

Image
कोतवाल समेत चार थानेदारों की छीनी थानेदारी, एसपी ने 11 थानाध्यक्ष को हटाया,  जाने कौन कहां गया महराजगंज के एसपी रोहित सिंह सजवान ने सोमवार की देर रात थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में भारी फेरबदल किया है। इसमें सदर कोतवाल सर्वेश कुमार सिंह समेत चार थानेदारों की थानेदार छीन गई है। वही स्वाट टीम के प्रभारी व एक चौकी इंचार्ज एसपी का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं। उनको थानाध्यक्ष बनाया गया है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। घुघली थाने के प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना चौक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष चौक गिरिजेश उपाध्याय को घुघली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। ठूठीबारी के कोतवाल छोटेलाल को परसा मलिक थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार राव को थानाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनको कोठीभार थाना का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। परसा मलिक थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण प्रसाद को प्रभारी निरीक्षक थाना ठूठीबारी बनाया गया है। नौतनवा ...

सुपर 30 के आनंद कुमार ज्योति की पढ़ाई कराने का लिया जिम्मा

Image
सुपर 30 के  आनंद कुमार ज्योति की पढ़ाई करने का लिया जिम्मा  आप को बतादे की बिहार की बेटी ज्योति कुमारी ने हरियाणा से 1200 किलोमीटर साईकिल चलते हुये अपने बीमार पिता को दरभंगा लाकर मिसाल कायम किया है | जिससे पुरेे भारत मे नाम रोशन किया है आनंद कुमार ने बताया कि मेरे छोटे भाई प्रणव कुमार ने ज्योति से मुलाकात की । औऱ कहा कि अगर ज्योति आगे चलकर आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी चाहेगी तब हमलोगों का सौभाग्य होगा की वह सुपर 30 हिस्सा बने | इंजीनियरिंग की पढाई में होने वाले खर्च की भी ब्यवस्था हमलोग ही करेंगें |

निचलौल के आबादी में दिखा तेंदुआ दहदत में लोग

Image
निचलौल आबादी में दिखा तेंदुआ महराजगंज के निचलौल रेंज के लेदी जंगल सटे रामचन्द्रही गांव में तीन सप्ताह बाद फिर दो शावकों के साथ तेंदुआ फिर देखा गया। जंगल से भटककर आए तेंदुए को ग्रामीणों के शोर मचाने पर फौरन जंगल की ओर लौटना पड़ा। ग्रामीणों की सजगता से किसी प्रकार की अनहोनी नहीं होने पाई। रामचन्द्रही व लेदी गांव जंगल से सटे हैं। तीन सप्ताह पहले भी दो शावकों के साथ तेंदुआ रामचन्द्रही गांव में रात में आया था। गांव निवासी विजयनाथ मिश्र की छावनी के पास खड़ंजा सड़क पर ग्रामीणों ने देखा था। शोर मचाने पर तेंदुआ जगंल की ओर गया था। इधर रविवार की रात जंगल से निकला तेंदुआ अपने दो शावकों संग रामचन्द्रही व लेदी गांव के बीच चौराहे तक पिच सड़क से होकर चला आया। इस बीच कुछ ग्रामीण जगे थे। ग्रामीणों ने जब शोर मचाया और टार्च से लाइट जलाई तब तेंदुआ मक्का के खेत से होकर जगंल की ओर वापस लौट गया। तेंदुए के आने से रामचन्द्रही, लेदी व करमहिया गांव के लोगों में दहशत बना हुआ है। ग्रामीण पूरी रात जगकर अपने पशुओं की रखवाली कर रहे है।

11 बोरी धान बीज के साथ एक गिरफ्तार

Image
11 बोरी धान 1बोरी बाजरा बीज के साथ एक गिरफ्तार  बीती रात करीब 2.30 बजे ठूठीबारी कोतवाली पुलिस के एसआई रोहित सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिला की  तस्करों का झुंड धान के बीज को साइकिल पर लादकर नेपाल सीमा में प्रवेश करने वाले  सूचना मिलने के बाद अपनी टीम के साथ पहुंचे एसआई रोहित यादव भरवलिया गांव के समीप चंदन नदी  बंधे पर साइकिल पर लदी धान की बोरियां नेपाल ले जाते समय एक युवक को धर दबोचा वही अन्य तस्कर साइकिल पर लदी धान बीज छोड़कर भागने में सफल हो गए जांच के दौरान चार साइकिल पर 11 बोरी धान के बीज व 1बोरी बाजरा बीज के  साथ पकड़ा गया कोतवाली क्षेत्र के नौनियां टोला नेटुअहियां निवासी श्रवण कुमार गुप्ता के रुप में हुआ जिस पर अग्रिम कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कस्टम कार्यालय को सुपुर्द किया जा रहा है।

ईद के अवसर पर सिंदुरिया पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Image
ईद के अवसर पर सिंदुरिया पुलिस ने किया फ्लैग मार्च सिंदुरिया पुलिस ने ईद के अवसर पर स्थानीय चौराहे पर फ्लैग मार्च कर लोगों को दिलाया आश्वासन कि कहीं पर भी कोई विवाद होता है तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें और पुलिस की मदद करे।वहीँ सिंदुरिया पुलिस चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील किया कि लोग ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और अपने घर में ही मनाये कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिये लोगो से दूरी बनाके रहे आवश्यक हो तो तभी इधर उधर जाये नहीं तो अपने घर पर ही रहें।

भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पहुचे डीएम डॉ. उज्जवल कुमार तथा एसपी रोहित सिंह सजवान दिए दिशा निर्देश

Image
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर का डीएम  डॉ. उज्जवल कुमार तथा एसपी रोहित सिंह सजवान ने सोनौली बार्डर ओर दिए दिशा निर्देश भ्रमण कर सोनौली बार्डर पर रुके हुए प्रवासियों के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार को सोनौली बार्डर का डीएम ने निरीक्षण कर स्थित की जानकारी ली। इसके उपरान्त इमीग्रेशन कार्यालय में भी गए और अधिकारियों से मिलकर उनसे बातचीत किये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल तथा अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, एसडीएम नौतनवा,सीओ नौतनवा, ईओ सोनौली, राजनाथ यादव, प्रभारी निरीक्षक सोनौली निर्भय सिंह मौजूद रहे। आनंद कुमार गुप्ता की रिपोर्ट महराजगंज

अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद के प्रमुख स्थानों पर किया गया सैनिटाइजेशन

Image
अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद के प्रमुख स्थानों पर किया गया सैनिटाइजेशन महराजगंज। रविवार को अग्निशमन विभाग महराजगंज द्वारा जयपुरिया इण्टर कालेज में बाहर से आये रोडवेज बसों व पूरे परिसर में फरेन्दा नगर पालिका के सहयोग से व थाना कोल्हुई के ग्राम सभा बभनी बुजुर्ग, तथा थाना क्षेत्र कोतवाली के ग्राम सभा इमिलिया आदि जगहों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया सैनिटाइजेशन का यह कार्य जनपद के उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में अनवरत किया जा रहा है।

200 पैकेट नेपाली सिगरेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
200 पैकेट नेपाली सिगरेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार नौतनवा/महराजगंज। अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने व तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक  रोहित सिंह सजवान के निर्देशन में चलाये जा रहें अभियान के क्रम मे थाना सोनौली पुलिस व एसएसबी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त विवेक मिश्रा पुत्र ध्रुप मिश्रा  नि0 वार्ड नं0-12 घनश्याम नगर थाना सोनौली महराजगंज के कब्जे से  200 पैकेट सहारा ब्रान्ड नेपाली सिगरेट बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- निल/20, धारा- 110 कस्टम एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा महराजगंज के तत्वावधान में बिहार में सनी गुप्ता के निर्मम हत्या का किया विरोध

Image
अखिल भारतीय मध्यदेशीय  वैश्य सभा महराजगंज के तत्वावधान में  बिहार में सनी गुप्ता के निर्मम हत्या का किया विरोध  बिहार के पटना में सनी गुप्ता की बिगत महीने निर्मम हत्या के विरोध में महराजगंज अखिल भारतीय मद्धेशिय बैश्य  सभा के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी कड़ी बिरोध करने की योजना बनाई । आपको बतादे की अभी पिछले महीनों में अखिल भारतीय मद्धेशिय बैश्य  सभा महराजगंज ने काला पटी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया था इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश   मद्धेशिया, श्रवण मद्धेशिया ,घनश्याम गुप्ता, टी पी मद्धेशिया ,लाल बिहारी , सतीश चंद्र ,अशोक,वकील विष्णु,मनोज ,गणेश ,बृजेश,मनोज आदि मौजूद थे

पारिवारिक कलह से तंग युवक ने लगाई फाँसी

Image
सिंदुरिया/महराजगंज महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर टोला मोतीपुर में रविवार को दोपहर 2:00 बजे लगभग एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने ही घर के अन्दर फाँसी लगा ली।लोगों को जानकारी होने पर सिंदुरिया पुलिस को सूचित किया और मौके पर सिंदुरिया पुलिस चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवमीनाथ पुत्र कृपाल उम्र 25 वर्ष  ने अपने  घर मे फाँसी लगा ली।ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी गुंजा किसी बात को लेकर एक माह पूर्व अपने मायके चली गई थी और वह घर पर अकेला रहने से वह परेशान रहने लगा और आज उसने फाँसी लगा ली।इसकी जानकारी उसकी बहन उसके घर दोपहर 3:00 बजे के लगभग आई और उसको आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर वह झरोखे से अंदर देखा तो वह फाँसी से लटक रहा था तो आनन फानन में आस पास के लोगों को सूचित किया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंदुरिया पुलिस चौकी को दिया।सूचना मिलते ही सिंदुरिया पुलिस चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को उतरवाकर अपने कब्ज...

अपडेट-कोविड-19 महराजगंज, 24 मई 2020

Image
अपडेट-कोविड-19 महराजगंज, 24 मई 2020  कोरोना जांच हेतु अब तक प्रेषित किए गए कुल  नमूने- 1438 जिले में कुल कोरोना मामले- 38  जिले में कुल कोरोना एक्टिव मामले- 28 जिले में कुल उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए मामले -09 मृतक-01  जिले में कुल मेडिकल Quarantine-मामले -333 होम Quarantine-मामले-85897 जिले में कुल मेडिकल स्क्रीनिंग मामले-86230 आज आए प्रवासी कामगार-4500 कुल आये प्रवासी कामगार-86230 जिले में कुल कोविड केयर बेड उपलब्धता-620 जिले में कुल निगरानी समितियां 983  कुल राशन किट्स  का वितरण-22964 23 व 24 मई को राशन किट्स  का वितरण-7264 संचालित सामुदायिक रसोई-15 24 मई को (आज) प्रेषित किए गए जांच हेतु नमूने-70  हॉटस्पॉट गांव-10- -रतन पुरवा, सदर  मोहनापुर, सदर  महुआ महुई, सदर  चेहरी, सदर  कांध, सदर  सरोजनी नगर, नौतनवा  महुआ महुई  उर्फ टोला सपाही, फरेंदा  सोन चिरैया, फरेंदा खेसरारी भरपटिया, निचलौल ग्राम बभनी बुजुर्ग, फरेंदा जिला सूचना कार्यालय महराजगंज द्वारा  प्रसारित।

पूर्व ब्लाक प्रमुख ने सफाई कर्मियों को अंग बस्त्र देकर किया सम्मानित

Image
पूर्व ब्लाक प्रमुख ने सफाई कर्मियों को अंग बस्त्र देकर किया सम्मानित घुघुली /महराजगंज घुघली बिकाश खंड अंतर्गत के सम्मत सफाई कर्मचारीयो को पूर्व ब्लाक प्रमुख के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया साथ में सहायक विकास अधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष काशी चौधरी एवं पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी-विजय कुमार मोदनवाल, रमेश गुप्ता, जय चन्द्र मिश्रा, विष्णु दयाल चौधरी, राम बेलास ,रामजीत, रागिनी देवी, पुष्पा देवी आदि लोग उपस्थित रहे ।

 #महराजगंज सऊदी में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत ।

Image
 सऊदी में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत  - विगत पांच वर्षों से सऊदी में करता था फर्निचर  का काम - एक माह से चल रहा था बीमार इलाज के दौरान हुई मौत https://youtu.be/ypSL-YNs6lg ठूठीबारी  । कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा तुरकहिया में उस समय मातम छा गया जब सऊदी से उसी गांव के निवासी रामनिवास की मौत की सूचना मिली। सूचना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। वही उसके परिजनों का रो रो बुरा हाल है।  मिली जानकारी के अनुसार निचलौल तहसील के ग्राम तुरकहिया(माधवनगर) निवासी रामनिवास विश्वकर्मा पुत्र राम प्रसाद उम्र 45 वर्ष विगत पांच वर्षों से अपने परिवार का जीवन यापन करने के लिए सऊदी के अस्पताल में फर्नीचर बनाने का काम करता था। दो वर्ष पूर्व वह अपने गांव आ वापस फिर सऊदी चला गया। इधर करीब एक माह से उसकी तबियत ठीक नहीं चल रही थी। उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी कि अचानक इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामप्रधान कृष्ण गोपाल ने बताया कि मृतक ने अपने पीछे पत्नी गुड्डी , दो लड़के ...