Posts

Showing posts from September, 2025

अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे का कुशीनगर में प्रथम आगमन, प्रेस वार्ता में रखे पार्टी के विचार

Image
कुशीनगर। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे का मंगलवार को जनपद कुशीनगर में प्रथम आगमन हुआ। उनका यात्रा क्रम कप्तानगंज पकड़ियार से नौरंगिया होते हुए ग्राम भुजौली बुजुर्ग, खड्डा रोड तक रहा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। भोजौली बुजुर्ग स्थित श्री विजय पाण्डेय के निवास पर सूक्ष्म जलपान कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:30 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों और विचारों को विस्तार से रखते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी देश की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों से जूझ रही है। पार्टी का संकल्प है कि इन मुद्दों को हल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँगे। उन्होंने कहा कि किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना, कृषि आयोग और किसान आयोग का गठन करना तथा किसानों की आय दोगुनी करना पार्टी की प्राथमिकताओं में है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने के साथ ही पंचायत व्यवस्था को सशक्त और कारगर बनाने का भी व...

हाउस इंचार्ज व कैप्टेन का चयन

Image
निचलौल नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में हाउस इंचार्ज व कैप्टेन का चयन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन की महत्ता समझाते हुए उन्हें चार हाउसों – नालंदा (रेड), तक्षशिला (येलो), विक्रमशिला (ब्लू) और उदन्तपुरी (ग्रीन) में विभाजित किया। नालंदा हाउस के इंचार्ज अरुण शुक्ला व प्रजिला मनु, तक्षशिला हाउस के सुमित भट्ट व विभा यादव, विक्रमशिला हाउस के शशिन्द्र त्रिपाठी व अदिति अग्रहरी, वहीं उदन्तपुरी हाउस के इंचार्ज इरफान अंसारी व दीक्षा पटेल चुने गए। इसी क्रम में हाउस कैप्टेन का भी चयन हुआ। तक्षशिला (येलो) हाउस से आयुष तिवारी व दीपाली यादव, विक्रमशिला (ब्लू) से एमडी परवेज व विजयलक्ष्मी, उदन्तपुरी (ग्रीन) से गोलू यादव व अंचल भारती, तथा नालंदा (रेड) से सलमान अंसारी व अनामिका पांडेय कैप्टेन बने। पूरे चयन प्रक्रिया की मॉनिटरिंग विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप पांडेय ने निष्पक्षता से की। प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यालय में अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के स...

यूपी की शेरनी महराजगंज की बेटी, जिसने संघर्ष को बनाया अपनी ताकत, अच्छे-अच्छे पहलवान हाथ मिलाने से डरते हैं

Image
🦁 यूपी की शेरनी: रोमा गुप्ता महराजगंज की बेटी, जिसने संघर्ष को बनाया अपनी ताकत 🌟 संघर्ष से सफलता तक का सफर महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र, सिसवा विधानसभा की बेटी रोमा गुप्ता आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। ग्रामीण परिवेश में जहाँ लड़कियों का अखाड़े में उतरना लोगों को अजीब लगता था, वहीं रोमा ने अपने जज्बे और जिद से सबको जवाब दिया। बचपन से ही पहलवानी का शौक रखने वाली रोमा को समाज के ताने और घर की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहाँ तक कि उनके पिता ने भी एक बार सामाजिक दबाव में कह दिया था – "जाओ, जहर खा लो, मैं परेशान हो गया हूँ लोगों की बातें सुनकर।" लेकिन रोमा ने हार नहीं मानी और अपने सपनों को पाने के लिए घर छोड़कर दिल्ली चली गईं। 💪 ताकत और आत्मविश्वास की मिसाल दिल्ली जाकर रोमा ने फिटनेस को अपनी पहचान बनाया। आज वे रोजाना लगभग 400 लोगों को ट्रेनिंग देती हैं। बड़े-बड़े पहलवान भी उनके साथ चैलेंज में हाथ मिलाने से घबराते हैं। हाल ही में उन्होंने बिहारी टार्जन जैसे ताकतवर पहलवान से भी दंगल में मुकाबला किया। 👑 फिटनेस मॉडलिंग की दुनिया में कदम रोमा ने न सि...

सिसवा विधानसभा के लिए गर्व का क्षण, विधानसभा सेंट्रल हाल में स्व. यादवेंद्र सिंह की पेंटिंग का अनावरण

Image
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया अनावरण, पूर्व मंत्री व विधायक शिवेंद्र सिंह सपरिवार रहे मौजूद लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हाल में गुरुवार को सिसवा विधानसभा के पूर्व विधायक, प्रदेश सरकार में मंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे स्व. यादवेंद्र सिंह जी की स्मृति में उनकी पेंटिंग का अनावरण किया गया। अनावरण का कार्य विधानसभा अध्यक्ष माननीय सतीश महाना जी के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्व. यादवेंद्र सिंह जी के सुपुत्र, भाजपा सरकार में मंत्री रहे एवं पूर्व विधायक माननीय शिवेंद्र सिंह जी सपरिवार उपस्थित रहे। सिसवा विधानसभा के लिए यह क्षण गर्व का विषय है कि क्षेत्र के पूर्व जनप्रतिनिधि, जिन्होंने राष्ट्रीय और प्रादेशिक राजनीति में अहम योगदान दिया, उनकी स्मृति को उत्तर प्रदेश विधानसभा ने सहेजा है।

इंटरनेशनल ट्रेड शो में गूंजेगी अमित अंजन की आवाज

Image
एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आगामी दिनों 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चल रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो में सिसवा महराजगंज के निवासी भजन व लोकगायक अमित अंजन की प्रस्तुति 27 तारीख को होनी है, अमित अंजन ने बताया दुनिया के देशों के उद्यमी व व्यापारी इस इंटरेंशनल ट्रेड शो में शिरकत कर रहे है, ऐसे में मुख्य मंच पर अपने पूर्वांचल के संस्कृति को प्रस्तुत करने का मौका मिलना मेरे जीवन की बड़ी उपलब्धियों में है, उक्त कार्यक्रम हमारे मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी सोच प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के प्रयासों की परिणति है, ट्रेड शो एक संगम है व्यापार उद्यम, वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट्स के साथ साथ उत्तर प्रदेश के संस्कृति,साहित्य,कला का जिसमें देश दुनिया के कलाकारों के साथ उन्हें भी अवसर मिला है पूर्वांचल के लोक संस्कृति को अपने गायन के माध्यम से प्रस्तुति करने वाले अमित अंजन  ने बताया पूर्वांचल कबीर, बुद्ध के साथ साथ स्वतंत्रा आंदोलन की मुख्य भूमि रही है शहीद बंधु सिंह, प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना, भोजपुरी साहित्य के पुरोधा मोती बी ए, जुगानी भाई जैसे अनेक पुरोधाओं की धरती ...

महराजगंज में व्यापार मंडल का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Image
स्वदेशी अपनाइए-विदेशी भगाइए, ऑनलाइन बहिष्कार से लेकर एक राष्ट्र-एक चुनाव तक कई मांगों पर चलेगा अभियान महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में रविवार से भव्य हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान स्वदेशी अपनाइए-विदेशी भगाइए, ऑनलाइन का बहिष्कार, राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की घोषणा, एक राष्ट्र-एक चुनाव, अंग्रेजों के समय के कानूनों का समापन, पंजीकृत व्यापारियों से एमएलसी चुनाव, शस्त्र लाइसेंस व्यवस्था को सरल बनाने, मेड इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर केंद्रित है। अभियान का शुभारंभ जिला उद्योग चौराहा स्थित गोकुल स्वीट्स हाउस एंड रेस्टोरेंट से किया गया। व्यापारी नेताओं ने बताया कि यह अभियान जिले के सभी बाजारों और इकाइयों में चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक व्यापारी और आमजन इसमें जुड़कर हस्ताक्षर कर सकें। प्रमुख मांगें स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ ऑनलाइन व्यापार का बहिष्कार राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की घोषणा एक राष्ट्र – एक चुनाव लागू हो अंग्रेजी हुकूमत के पुराने कानून समाप्त हों पंजीकृत व्यापारियों से एम...

महराजगंज जिला सूचना अधिकारी पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोप, पत्रकारों में नाराजगी।

Image
महराजगंज – जिले में महाव नाले के जलस्तर बढ़ने और टूटने की खबर को लेकर जिला प्रशासन और सूचना विभाग के बीच बड़ा विरोधाभास सामने आया है। सूचना विभाग के आधिकारिक ग्रुप में जिला सूचना अधिकारी ने पोस्ट कर कहा कि महाव नाले का पानी सुरक्षित तरीके से डिस्चार्ज कराया गया है, जबकि नौतनवा के उपजिलाधिकारी का कैमरे के सामने बयान आया कि नेपाल में भारी बारिश के कारण महाव नाले पर पानी का दबाव बढ़ गया और वह टूट गया। इस विरोधाभासी बयान ने जिले के पत्रकारों और आमजन में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। पत्रकारों का आरोप है कि जिला सूचना अधिकारी खुद भ्रामक सूचना फैलाकर अधिकारियों और मीडिया को गुमराह कर रहे हैं। जब पत्रकार सही और सटीक खबर चलाते हैं तो उन्हें अफवाह न फैलाने की नसीहत दी जाती है। पत्रकारों का यह भी कहना है कि महाव नाले की मरम्मत के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये का भुगतान हुआ है, लेकिन जमीनी हकीकत में कोई ठोस कार्य नहीं दिखता। सवाल यह उठता है कि अगर पानी डिस्चार्ज कराया गया तो वह जेसीबी कहां है जिससे कटान किया गया? स्थानीय पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि...

निचलौल से दुधराई तक सड़क निर्माण को लेकर i उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र से कोहड़वल होते हुए दुधराई तक जाने वाली मुख्य सड़क की दुर्दशा को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के दर्जनों संभ्रांत लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सड़क निर्माण व चौड़ीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। राहगीरों ने बताया कि यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और आम लोगों की आवाजाही भीई कठिन हो गई है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। ज्ञापन देने वाले समाजसेवी विजय तिवारी ने कहा कि निचलौल से दुधराई तक की सड़क को गड्ढा मुक्त कर कम से कम पांच मीटर चौड़ीकरण और नए सिरे से निर्माण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा और संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सड़क नहीं बन जाती। ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के दर्जनों संभ्रांत लोग मौजूद रहे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।