Posts

Showing posts from January, 2024

महराजगंज : माइनर नहर में युवक का शव मिलने से गांव में फैला सनसनी

Image
ठूठीबारी : मिली जानकारी के अनुसार जमुई कलां गांव के पास माइनर नहर में एक यूवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची  शव को कब्जे में लेकर  शिनाख्त करने में जुट गई ग्रामीणों की मदद से शव का सिनाख्त ग्राम जमुई कलां के कृष्णा (22) पुत्र सन्तोष पटवा के रूप में हुई।  मृतक के परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह घर से सौच के लिए घर से निकाला था लेकिन कुछ घंटे बीतने के बाद भी नहीं आया जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजन तो शव देख पैरो तले जमीन खिसक गई परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है।  मौके पर पहुंचे निचलौल सीओ अनिरुद्ध कुमार ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने पुलिस ने शव के पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया।  महराजगंज एक्सप्रेस न्यूज़ आनंद कुमार गुप्ता 

महराजगंज : अखिल भारतीय प्रधान संघ ब्लाक इकाई निचलौल अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए अखिलेश यादव

Image
निचलौल,अखिल भारतीय प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष लल्लन यादव को संरक्षक बना कर नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमे निर्विरोध अखिलेश प्रताप यादव को अध्यक्ष चुना गया। सभी प्रधानों ने एक जुट होकर नए अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं देते हुआ कहा की हम सभी नए अध्यक्ष के साथ मिलकर सबके सुख दुख में साथ रहेंगे।  👇👇👇👇 देखें नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष ने क्या कहा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की प्रधानों के उत्पीड़न को देखते हुए हम प्रधानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य करेगे। इस बिच संरक्षक लल्लन यादव, अध्यक्ष अखिलेश प्रताप यादव, महामंत्री नीरज पटेल, उपाध्यक्ष अब्दुल अलीम, कोषाध्याछ रामनिधि पटेल, गिरीश पांडे,रमेश यादव, पुंडरीक पटेल, आनंद कुमार आदि सैकड़ों प्रधान मौजूद रहे ।

महराजगंज : ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने नौतनवा शिव मंदिर में साफ सफाई कर लगाया पोछा

Image
अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के मध्य नजर प्रधानमंत्री के आवाहन पर सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मंदिरों की साफ सफाई कर रहे है। इसी क्रम में आज शनिवार की सुबह नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने छपवा ग्राम सभा में स्थित शिव मंदिर पहुंच कर पहले पूरा कंपाउंड उसके बाद शिव मंदिर के अंदर साफ सफाई कर पोछा लगाया। बता दे की ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया का छापवा ग्राम सभा निवास स्थान है जहां अक्सर यह साफ सफाई का कार्य स्वयं करते हैं। इस मौके पर छपवा ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Good News - महराजगंज: दर्जी के बेटे सैय्यद अंसारी का कनिष्ठ अभियंता पद पर चयन आर्थिक तंगी को झेलते हुए पाई कामयाबी

Image
महराजगंज  कर्मचारी चयन आयोग की अखिल भारतीय कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया ,जिसमें सिविल इलेक्ट्रिकल तथा मेकेनिकल की 1374 सीटों के लिए डिप्लोमा , बीटेक तथा एमटेक योग्यता रखने वाले लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे । जिसमे महुवा शुक्ला , पनियारा निवासी दर्जी नैमुल्लाह अंसारी के पुत्र सैय्यद अंसारी ने अखिल भारतीय कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा में कामयाबी हासिल कर सीपीडब्ल्यूडी में कनिष्ठ अभियंता पद पर चयनित होकर क्षेत्र को गौरवांवित कर दिया । सैय्यद अंसारी की प्रारंभिक शिक्षा एमएसआई इंटर कॉलेज गोरखपुर से हुई । उसके बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। जिससे कि जल्दी कहीं न कहीं प्राइवेट या सरकारी इंजीनियर के रूप में जॉब मिल सके और घर को आर्थिक मदद मिल सके। सैय्यद के अब्बू जनाब नैमुल्ला अंसारी कपड़े की सिलाई का काम करते हुई घर का भरण पोषण करते हैं। लेकिन इन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। पढ़ाई में शुरू से ही मेहनती सैय्यद ने डिप्लोमा के दौरान ही नॉन्...