Posts

Showing posts from July, 2025

भारत-नेपाल सीमा पर 22 बोरी यूरिया खाद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन भी बरामद

Image
ठूठीबारी,महराजगंज बॉर्डर क्षेत्रों में खाद की अवैध तस्करी विरोधी अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  थाना ठूठीबारी पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर उनके पास से 22 बोरी यूरिया खाद और एक पिकअप वाहन (संख्या UP56AT1156) बरामद किया है। मामला उस समय सामने आया जब उ0नि0 दिव्य प्रकाश मौर्या मय हमराही उपनिरीक्षक विक्की कुमार, हे0का0 मनीष कुमार और का0 रामजनम यादव भरवलिया मोड़ के पास चेकिंग में लगे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति भारत से नेपाल यूरिया खाद की तस्करी करने जा रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई: 1. भोला रौनियार पुत्र प्रेम लाल, उम्र 48 वर्ष, ग्राम गडौरा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज 2. सुनील मध्देशिया पुत्र रामचन्दर, उम्र 35 वर्ष, ग्राम गडौरा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 110 कस्टम एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए बरामद माल व वाहन के साथ उन्हें कस्टम कार्यालय ठूठीबारी भेज दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम...

इटहिया मेला: मौत के कुएं में हादसा, बाइक सवार गिरा, बिना ड्राइवर के घंटे भर घूमती रही मोटरसाइकिल

Image
महराजगंज: मौत के कुएं में बड़ा हादसा, बाइक सवार करतब के दौरान गिरा!बिना ड्राइवर के घंटों घूमती रही बाइक, दर्शकों में मचा हड़कंप महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में सावन मेले के अवसर पर लगे इटहिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रहा युवक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद भी मोटरसाइकिल बिना ड्राइवर के करीब एक घंटे तक कुएं की दीवारों पर चक्कर लगाती रही। गौरतलब हो कि मौत के कुएं में गाड़ी चलने वाले लगभग युवक नशे के आदी है जो गाजा,सिगरेट ,शराब के नशे में बेखौफ मौत के कुएं में गाड़ी चलाते हैं जिसका खामियाजा आज देखने को मिला और किसी तरीके से मौत के कुआं में हुई भगदड़ में लोगों की जान बची और बड़ा हादसा टला यह बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है मेला प्रशासन और मौत के कुआं संचालकों की जो नशे की आदि हुए युवको मौत के कुएं में गाड़ी चलाते हैं और स्टंट करवाते हैं जिससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के दौरान कुएं की ऊपरी दीवार पर खड़े सैकड़ों दर्शकों के होश उड़ गए। लोग घबराकर चिल्लाने लगे और कई तो ...

ईटहिया मेला बना जुआड़ियों का अड्डा, भोले-भाले श्रद्धालुओं की हो रही जेब साफ

Image
प्रशासन की मिलीभगत से खुलेआम हो रही ठगी, बच्चों तक पर पड़ रहा असर महराजगंज जनपद की ठूठीबारी निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया में आयोजित धार्मिक मेले की आड़ में जुआ और ठगी का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। यह मेला जहां एक ओर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और धार्मिक विश्वास का केंद्र होना चाहिए, वहीं अब यह जुआड़ियों और ठगों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है। सूत्रों के अनुसार, मेला प्रभारी की मिलीभगत से हर सप्ताह दस हजार रुपये की 'लाइन' लेकर इन जुआड़ियों को खुली छूट दे दी जाती है। मंदिर परिसर के आसपास के हर कोने में "तीन गोटी" और चिट्ठा खोलने जैसे जुआ खेल खुलेआम चल रहे हैं। "तीन गोटी" नामक खेल में तीन गोटियों के नीचे नंबर छिपा होता है और लोगों को उसे पहचानने के लिए उकसाया जाता है। पहले कुछ सेट किए गए लोग जीतते हैं, जिससे अन्य लोग लालच में आकर इसमें शामिल हो जाते हैं। इसके बाद उन्हें बड़ी चालाकी से हराकर ठग लिया जाता है। जिससे मेले में हारे हुए व्यक्ति से ये लोग आय दिन बाद विवाद करते रहते है ।  इस खेल का सबसे बुरा प्रभाव बच्चो...

निचलौल के सनमैक्स सिनेमा में स्कूली बच्चों की बेधड़क एंट्री, सरकार के गाइडलाइन की उड़ाई जा रही धज्जियां

Image
महराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्कूली ड्रेस में किसी भी छात्र या छात्रा को मॉल, सिनेमा हॉल या पार्क में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बावजूद इसके महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित सनमैक्स सिनेमा हॉल में खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्कूली ड्रेस में छात्र-छात्राएं बेधड़क सिनेमा टिकट ले रहे हैं और हॉल के भीतर जाकर फिल्में देख रहे हैं। चिंता की बात यह है कि कई छात्र-छात्राएं सार्वजनिक रूप से अशोभनीय हरकतें कर रहे हैं, जिससे अन्य दर्शकों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल सरकारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना है, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। सवाल यह उठता है कि सिनेमा प्रबंधन, स्कूल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन इस पर मौन क्यों हैं? जरूरत है कि संबंधित विभाग संज्ञान लें और सख्त कार्रवाई करें, ताकि बच्चों की शिक्षा और समाज की मर्यादा सुरक्षित रह सके। संवाददाता:- आनंद कुमार गुप्ता  महराजगंज 

जल जीवन मिशन में लापरवाही: घटिया ईंटों से बन रही पानी टंकी, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Image
महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत बाली ग्राम पंचायत में 'हर घर जल' योजना के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनाई जा रही पेयजल टंकी निर्माण में ठेकेदार द्वारा गंभीर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। परियोजना के अंतर्गत जहां उच्च गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप निर्माण की अपेक्षा थी, वहीं हकीकत में घटिया और दोयम दर्जे की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि: निर्माण कार्य में घटिया दोयम दर्जे की ईंटों का प्रयोग हो रहा है, जिनकी मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। और निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति की स्थिरता पर संकट मंडरा सकता है। सरकारी कागजों में यह कार्य पूरा दर्शाया गया है, जबकि मौके पर अब भी निर्माण अधूरा है। कार्यस्थल पर कोई निगरानी नहीं हो रही है और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी नियमित निरीक्षण कर रहा है। ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन: स्थानीय मजदूरों व ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर एकत्र होकर जमकर विरोध जताया और घटिया निर्माण सामग्री के खिलाफ आवाज उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि यह योजना गा...

बसंत कुमार गुप्ता को उच्च न्यायालय से राहत — सजा और जुर्माने पर स्थगन, सम्मानित अधिकारी के विरुद्ध झूठे आरोपों पर कोर्ट उठे सवाल !

Image
बसंत कुमार गुप्ता को उच्च न्यायालय से राहत — सजा और जुर्माने पर स्थगन, सम्मानित अधिकारी के विरुद्ध झूठे आरोपों पर उठे सवाल तीस वर्षों की निष्ठावान सेवा, ट्रेन से लाखों की अवैध लकड़ी जब्ती, और फिर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप — क्या यही न्याय है?  गोरखपुर, | विशेष संवाददाता: उत्तर प्रदेश के चर्चित वन अधिकारी श्री बसंत कुमार गुप्ता को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति श्री समीर जैन की एकल पीठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश द्वारा दी गई चार वर्ष की सजा और ₹20,000/- जुर्माने पर स्थगन देते हुए श्री गुप्ता को जमानत प्रदान कर दी है। यह मामला वर्ष 1994-95 में गोंडा जिले के कर्नलगंज रेलवे स्टेशन पर 14 बोगियों में भरी अवैध लकड़ी की जब्ती से जुड़ा हुआ है, जिसमें तत्‍कालीन विधायक श्री रिजवान ज़हीर द्वारा की गई शिकायत के आधार पर श्री गुप्ता पर "आय से अधिक संपत्ति" का आरोप लगाया गया था। झूठे आरोप और उच्च न्यायालय की टिप्पणी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर अपील संख्या 6030/2025 में श्री बसंत कुमार गुप्ता ने विशेष अदा...

नहर किनारे मिला संदिग्ध दवाओं का जखीरा, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Image
महराजगंज  महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब मटरा धमउर कुटी टोला को जोड़ने वाली नहर के किनारे संदिग्ध दवाओं से भरे चार बड़े बोरे पड़े मिले। इन बोरों में टैबलेट, कैप्सूल और सिरप की भरी हुई है, जिसे देख कर ये बात गांव में आग की तरह फैल गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया । भारत-नेपाल बार्डर के करीब होने के कारण यहां नशीली दवाओं की तस्करी की घटनाएं आय दिन होती रहती हैं। लोगों का मानना है कि यह जखीरा नशीली दवाओं का हो सकता है, जिसे तस्करी के उद्देश्य से यहां फेंका गया हो या किसी कार्रवाई के डर से छिपाया गया हो। फिलहाल दवाएं संदिग्ध स्थिति में हैं और जांच के बाद ही इनके वास्तविक स्वरूप का पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए, क्योंकि इस तरह खुले में भारी मात्रा में दवाएं फेंकना न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि आम जनमानस की जान-माल के साथ भी बड़ा खिलवाड़ है। और स्थानीय पुलिस को इसका भनक भी नहीं है यह खेप कहां से आई और इसका क्या मकसद था यह जांच का विषय है...

सहकारी समिति सचिव का मनमानी किसानों का दस्तावेज फेंक भागने का आरोप, किसानों का फूटा गुस्सा किया विरोध प्रदर्शन

Image
महराजगंज: निचलौल तहसील के गड़ौरा गांव स्थित बहुद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड में खाद वितरण के दौरान सचिव की मनमानी के खिलाफ किसानों ने जमकर विरोध जताया।  किसानों का आरोप है कि वे रात से ही खाद पाने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन शनिवार सुबह जब वितरण शुरू हुआ तो आधे किसानों को ही खाद दिया गया। बाकी किसानों के दस्तावेज सचिव ने फाड़ कर बाहर फेक दिए और मौके से भाग निकले। इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों ने सचिव पर बड़े किसानों और खाद तस्करों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि छोटे और गरीब किसानों को जानबूझकर नजर अंदाज किया गया। कई किसानों की फसलें समय पर खाद न मिलने से प्रभावित हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। गुस्साए किसानों ने जिला कृषि अधिकारी को स्पीड पोस्ट के जरिए लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है और खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने की अपील की गई है। विरोध प्रदर्शन में  राधेश्याम सुदामा ,अजीत, सरवन गुप्ता राकेश गुप्ता, प...

निचलौल तहसील परिसर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Image
निचलौल (महराजगंज), संवाददाता। जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील परिसर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की वारदात ने तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मामला रविवार, 4 जुलाई 2025 का है जब अविनाश प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति, निवासी ग्राम हरपुर कला, थाना चौक, अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नं. UP 56 AE 6538) को तहसील परिसर में खड़ा कर किसी कार्य से अंदर गए थे। करीब दोपहर 12:30 बजे के आसपास जब वह लौटे, तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने तत्काल थाना निचलौल में जाकर तहरीर दी। उन्होंने अपनी लिखित तहरीर में स्पष्ट किया कि निचलौल तहसील परिसर, जहाँ उपजिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस चौकी तथा सीसीटीवी कैमरे सभी मौजूद हैं, वहाँ इस प्रकार की चोरी प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। यह घटना न केवल पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है बल्कि तहसील जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है। पीड़ित अविनाश ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जता...