Posts

छोटे भाई ने छोड़ी अपनी पढ़ाई, बड़े भाई को पढ़ाया; अब UP PGT में प्रथम रैंक हासिल कर बने प्रवक्ता

Image
छोटे भाई ने छोड़ी अपनी पढ़ाई, बड़े भाई को पढ़ाया; अब UP PGT भूगोल में प्रथम रैंक हासिल कर बने प्रवक्ता महराजगंज। जनपद महराजगंज के ग्राम लोहरौली, पोस्ट गड़ौरा निवासी गिरिजेश चौरसिया ने संघर्ष, मेहनत और पारिवारिक त्याग की मिसाल कायम करते हुए उत्तर प्रदेश PGT (भूगोल) भर्ती परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल की है। आयोग द्वारा जारी अंतिम चयन सूची में उनका नाम पहले स्थान पर दर्ज है, जबकि अंतिम स्कोर 381.87 रहा। गिरिजेश चौरसिया की सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा त्याग रहा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच उनके छोटे भाई ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर बड़े भाई की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रदेश में जाकर काम करके बड़े भाई के पढ़ाई में पूरा सहयोग किया। परिवार के इसी समर्पण और गिरिजेश की अथक मेहनत का परिणाम है कि आज उन्होंने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार और महराजगंज का नाम रोशन किया है। गिरिजेश की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। यह सफलता ...

मृत प्रमाण पत्र के नाम पर ₹1200 डिजिटल घूस का आरोप, शिकायतकर्ता को मिल रही धमकी ।

Image
बीडीओ को सौंपी गई जांच, लीपापोती के आरोपों से खड्डा ब्लॉक में मचा हड़कंप खड्डा (कुशीनगर)। कुशीनगर जनपद के खड्डा विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिव पर मृत प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर कथित रूप से ₹1200 डिजिटल घूस लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच अधिकारी बीडीओ मामले में लीपापोती कर रहे हैं और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता आनंद शर्मा ने जिलाधिकारी कुशीनगर व मुख्यमंत्री कार्यालय को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके बाबा स्वर्गीय श्यामनारायण शर्मा के मृत प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बावजूद कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पहले नकद राशि ली और बाद में ₹1200 डिजिटल भुगतान अपने खाते में मंगवाया। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि भुगतान का स्क्रीनशॉट, आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने जांच के दौरान साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया...

घर जाने की जल्दी... बेजुबान को स्कूल में बंद कर चले गए मास्टर साहब !

Image
महराजगंज। जनपद महराजगंज के संविलियन प्राथमिक विद्यालय, मदनपुरा (क्षेत्र मिठौरा) से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। आरोप है कि विद्यालय की छुट्टी के बाद एक बेजुबान कुत्ता स्कूल परिसर में ही बंद रह गया। बाहर निकलने के प्रयास में उसने लकड़ी के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की, जिससे उसके मुंह और शरीर पर चोटें भी आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी होती, तो यह घटना और भी गंभीर हो सकती थी। सवाल यह है कि विद्यालय बंद करने से पहले पूरे परिसर की जांच क्यों नहीं की गई? क्या एक बेजुबान की जान की कोई कीमत नहीं? इस मामले में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) महराजगंज से फोन पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से पहले ही कॉल काट दिया। ऐसे में इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बेजुबान के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो। "बेजुबान बोल नहीं सकते, लेकिन उनक...

विकसित भारत जीरामजी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरौली एवं परागपुर में जन सम्मेलन आयोजित, योजना का हुआ भव्य शुभारंभ

Image
निचलौल, 02 जुलाई। विकसित भारत जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज दिनांक 02 जुलाई को विकास खंड निचलौल की ग्राम पंचायत सेरौली एवं परागपुर में भव्य जन सम्मेलन आयोजित कर योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में श्री शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, श्री सोनू यादव, ग्राम विकास अधिकारी, श्री रमेश लाल श्रीवास्तव ग्राम प्रधान सिरौली ,श्री बैजनाथ गुप्ता ग्राम प्रधान परागपुर , ग्राम सचिव श्री सोनू यादव ,श्री मनोज प्रजापति, श्री अब्दुल्ला जी, श्री राजीव रामचंद्रन जी, श्री आशीष वरुण ,तकनीकी सहायक श्री  वीरेंद्र कुमार ,श्री केशव त्रिपाठी , श्री संदेश भारती  तकनीकी सहायक , श्री राहुल पांडे , श्री रवि कुमार , श्री राजेश सिंह , श्री त्रिपुरेश तिवारी सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जन सम्मेलन के दौरान विकसित भारत जीरामजी योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं ग्रामीण विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित ग्रामीणों एवं स्वय...

BREAKING NEWS ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा में दो भाइयों के बीच भीषण मारपीट, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल

Image
महराजगंज: ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हिंसक मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छोटे भाई, जो बीएसएफ का जवान बताया जा रहा है, ने बड़े भाई विजय बहादुर गुप्ता के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विजय बहादुर गुप्ता कई दिनों से शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन समय रहते कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना के बाद भी काफी देर तक 112 पुलिस सहायता और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। UP Police Maharajganj Police

दीपक द्विवेदी के जिला अध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत, पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

Image
महराजगंज। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक द्विवेदी के स्वागत में समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी महराजगंज जनपद की सभी पांच विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। जिला अध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और जनहितकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय के निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं तथा संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नमस्कार फाउंडेशन ने मेधावियों का किया सम्मान

Image
सिसवा बाजार, महराजगंज।  नमस्कार फाउंडेशन एवं आरपीआईसी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता एवं नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ ने बोर्ड परीक्षाओं तथा जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ कुशीनगर में आयोजित रॉकेटरी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। आरपीआईसी स्कूल के विद्यार्थी अर्पित कुशवाहा को जेईई मेन्स में 99 परसेंटाइल प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में जनपद के 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें सर्वाधिक सम्मानित विद्यार्थी आरपीआईसी स्कूल के रहे।  समारोह की अध्यक्षता पंकज तिवारी ने की। इस अवसर पर धीरज तिवारी, सोमनाथ चौरसिया, पं. अवधेश चौबे, ओ.ए. जोसेफ, विकास चौरसिया सहित नमस्कार फाउंडेशन के पदाधिकारी, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नमस्कार फाउंडेशन द्वारा यह प्रतिभा सम्मान समारोह ...