Posts

Showing posts from January, 2025

निचलौल तहसील में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Image
निचलौल तहसील में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरस्वती ग्रुप आफ कॉलेजेस एमडी पवन दुबे रहे । समारोह में बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष श्री करुणाकर त्रिपाठी के ओजस्वी भाषण ने कार्यक्रम को ऊर्जावान बनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगम पाण्डेय, उपाध्यक्ष अशोक मणि त्रिपाठी, महामंत्री विजय तिवारी और अन्य पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता और गजेंद्र मिश्र ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर देहरादून में सीजीएम संदीप तिवारी, तहसीलदार अमित सिंह तथा अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन निचलौल के पूर्व अध्यक्ष देश दीपक पाण्डेय ने की वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चंद्र पाण्डेय के सानिध्य और प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस अवसर सैकड़ो अधिवक्ता सहित सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे ।

राष्ट्रपति पुरस्कृत अभय शंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने 400 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Image
महराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा रामनगर के निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कृत समाजसेवी अभय शंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने 400 जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की। ये भी देखें 👇👇 जरूरतमंदों में बबलू सिंह ने किया कंबल वितरण अभय शंकर सिंह अपनी समाजसेवा और ग्रामीण विकास के कार्यों के लिए जाने जाते हैं। वह वर्षों से समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग की सहायता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उन्होंने ठंड के प्रकोप को देखते हुए किया, जिससे निर्धन और बेसहारा लोगों को राहत मिल सके। ग्राम सभा रामनगर के विकास में अभय शंकर सिंह का योगदान सराहनीय है। ग्रामीणों के मुताबिक, वे न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं बल्कि गांव के विकास कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनकी सेवा भावना और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह आयोजन उनके सामाजिक सेवा कार्यों की एक कड़ी है, जो यह दर्शाता है कि समाज के प्रति उनके समर्पण में कोई कमी नहीं है। ग्रामीणों ने उनके इस कदम की सराहना की और आभार व्यक्त...