घुघली में धूमधाम से मनाया गया श्री गणिनाथ पूजनोत्सव,किया गया प्रतिभाओ का सम्मान
महराजगंज। जिले के घुघली कस्बे में रविवार को श्री गणिनाथ महाराज जी का पूजनोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधु एकत्र हुए और भक्ति व सांस्कृतिक माहौल से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय मध्यदेसीय वैश्य सभा तथा विशिष्ट अतिथि नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, निचलौल अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया और परतावल अध्यक्ष सतीश मद्धेशिया मौजूद रहे। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने समाज की एकता और जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा ही सबसे बड़ा शस्त्र है, इसलिए समाज के हर बच्चे को पढ़ाई में आगे बढ़ाना जरूरी है। साथ ही उन्होंने राजनीतिक भागीदारी पर भी जोर देते हुए कहा कि अब मद्धेशिया समाज किसी से कम नहीं है। हमारी संख्या अधिक है और अगर हम संगठित रहेंगे तो किसी भी राजनीतिक दल को हमें समान सम्मान देना ही होगा। अतिथियों...