Posts

Showing posts from July, 2020

मदर हुड केयर व महिला एवं बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान के द्वारा ग्रामीणों में माक्स,सेनिटाइजर,सेनेट्री पैड किया गया वितरण

Image
मदर हुड केयर व महिला एवं बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान के द्वारा ग्रामीणों में  माक्स,सेनिटाइजर,सेनेट्री पैड किया गया वितरण  घुघली ब्लाक अंतर्गत  बिरैची गांव में मदर हुड केयर व महिला एवं बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान के द्वारा मंगलवार को ग्राम प्रधान सुनीता देवी की उपस्थिति में माक्स,सेनेटाइजर, सेनेट्री पैड 120 ग्रामीणों में वितरण किया गया,जिसमे सहायक समन्वयक अमजद ने ग्रामीणों को कोरोना जैसी महामारी के विषय मे बताने के साथ साथ माक्स,सेनिटाइजर, सही तरीके से उपयोग करने के लिए बताया,जिसमे जिला समन्वयक मुकेश चन्द श्रीवास्तव, व ब्लाक समन्वयक विनय कुमार पटेल,सहायक ब्लाक समन्वयक अमजद व स्वास्थ्य मित्र कामिनी जायसवाल, संजय कुमार परतावल समन्वयक सहीत आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

नेपाल में लगातार बारिश होने से बरसाती पानी तराई में मचाया तांडव

Image
बाढ़ ग्रस्त ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द का हाल जानने पहुंचे निचलौल एस डी एम अभय कुमार  ठूठीबारी/महराजगंज आनंद कुमार गुप्ता की रिपोर्ट नेपाल में लगातार बारिश होने से बरसाती पानी तराई में मचाया तांडव आपको को बतादे की नेपाल से आ रही भवरहिया नदी जिसका  बांध टूटाने ,नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर समेत कई  गाँव और सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न हो गया है। वही  नेपाल में लगातार हो रही बारिश के चलते भवरहिया नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है लक्ष्मीपुर चौकी में जहरीले साँपो के निकलने से चौकी प्रभारी व पुलिसकर्मी में भय का माहौल है ग्राम प्रधान ने बताया कि जलमग्न होने से किसानो का फसल नष्ट हो गया है ।जिसको देखने पहुंचे निचलौल एस डी एम अभय कुमार ग्रामीणों का जाना हाल, सम्बन्धित अधिकारी को दिए दिशा निर्देश ।

निर्माणाधीन बाईपास हुआ दलदल , आवागमन बाधित फसा पुलिस की गाड़ी घण्टो बाद निकला

Image
निर्माणाधीन बाईपास हुआ दलदल , आवागमन बाधित फसा पुलिस की गाड़ी घण्टो बाद निकला महराजगंज ठूठीबारी  निर्माणाधीन बाईपास सड़क पर डाली गयी   मिट्टी पर  बरसात ने कहर बरपा दिया है। जिसके कारण झरही बंधे से लेकर नोमेन्स लैण्ड तक की सड़क पूरी तरह से दलदल हो गई है। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है। वही थाना ठूठीबारी की गाड़ी गस्त के लिए जा रही थी तो दलदल में जा फसी जिसको घंटो मस्कत करने के बाद गाड़ी निकाला वही एस एस बी ,कस्टम के गाडियो को आने जाने में काफी मस्कत करना पड़ रहा है । जानकारी के अनुसार नेपाल सरकार द्वारा महेशपुर छोटी भन्सार को बड़ी भन्सार करने के बाद ठूठीबारी में बढ़ते आवागमन के दबाब देखते हुए प्रदेश सरकार ने लगभग 4 करोड़ की लागत से ठूठीबारी बाईपास की स्वीकृति दी जिसके सापेक्ष बाईपास सड़क पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। वही बारिश होने से मिट्टी को दलदल कर दिया। जिसकी वजह से झरही बंधे से लेकर नोमेन्स लैण्ड साधन सवारी सहित पैदल राहगीरो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा रहा है।