Posts

Showing posts from April, 2025

खेत जा रहे युवक को दबंगों ने रस्ते में घेर पीटाकर किया लहूलुहान मुकदमा दर्ज

Image
(महराजगंज)ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में खेत जा रहे एक व्यक्ति को कुछ लोग बिना कुछ कहे सुने रस्ते में घेर कर मारपीट कर घायल कर दिया ।  ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहरौली निवासी मनोज यादव ने बताया कि गांव के ही हरिलाल यादव और हमारे बीच खलिहान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था । उस विवाद को लेकर 12 अप्रैल को दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ था कि कोई पक्ष उस विवादित जमीन पर कोई काम नहीं करेगा। 25 अप्रैल की शाम 6 बजे वह आवश्यक कार्य से खेत की तरफ जा रहा था। उसी बीच वृजेश, नन्हे, व मिन्टू उर्फ युवराज एक राय होकर लाठी डण्डे से लैश होकर उसको अचानक बिना किसी बातचीत व विवाद के बुरी तरह से मारना पीटना शुरू कर दिए। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने ठूठीबारी थाना में शिकायत किया और दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्थानीय पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है । इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि बृजेश, नन्हे, व मिन्टू उर्फ युवराज के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।

नदी को गंदगी का नाला बना रहे जिम्मेदार, चंदन नदी पर संकट सरकार की करोड़ों की योजना पर पानी फेर रहे स्थानीय लापरवाह

Image
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र में चंदन नदी पुल के पास शौचालय की गंदगी खुलेआम नदी में गिराई जा रही है। सरकार जहां स्वच्छ भारत मिशन और नमामि गंगे जैसी योजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं स्थानीय जिम्मेदारों की लापरवाही इन प्रयासों को मुंह चिढ़ा रही है। गंदगी से उठ रही बदबू, जीना हो गया दुश्वार पुल के पास से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास निवास करने वालों के लिए गंदगी और बदबू एक बड़ी समस्या बन चुकी है। लोग मजबूरन नाक दबाकर गुजरते हैं, और बच्चों व बुजुर्गों में लगातार बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी प्रशासनिक अनदेखी से आक्रोशित हैं। संक्रामक रोगों का बढ़ता खतरा नदी में शौचालय का गंदगी गिराने से पानी में संक्रमण फैल रहा है, जिससे डेंगू, हैजा, टाइफाइड जैसे रोगों की आशंका बढ़ रही है। यह स्थिति न केवल पर्यावरण के लिए खतरा है बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल रही है। प्रशासन मौन, जिम्मेदार बेपरवाह स्थानीय लोगों की मौखिक शिकायतों के बावजूद स्थानीय जिम्मेदार इस ओर आंख मूंदे हुए है। न कोई जांच, न कार्रवाई – नतीजा यह है कि चंदन नदी आज गंदगी की ...

कांदु वैश्य सेवा समिति नवलपरासी द्वारा नव वर्ष 2082 का भव्य आयोजन सम्पन्न सुस्ता ठाड़ीघाट में हुआ शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम

Image
नवलपरासी, नेपाल – कांदु वैश्य सेवा समिति नवलपरासी, नेपाल के तत्वावधान में नव वर्ष 2082 के उपलक्ष्य में एक भव्य शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुस्ता के ऐतिहासिक स्थल ठाड़ीघाट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनिल कुमार गुप्त ने की, जबकि कांदु वैश्य सेवा समिति काठमांडू के अध्यक्ष श्री भरत गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाज के सैकड़ों लोगों की सहभागिता इस अवसर पर कांदु वैश्य समाज के सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग सभी ने मिलकर नव वर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता देखने को मिली और सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। विकास और विस्तार पर विशेष चर्चा कार्यक्रम में कांदु वैश्य सेवा समिति के भविष्य की योजनाओं, समाज के विकास एवं संगठन के विस्तार और राजनीति में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी लेने को लेकर गंभीर चर्चा हुई। समाज के सदस्यों ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन को गाँव-गाँव तक पहुँचाने और शिक्षा, स्वास...