Posts

Showing posts from February, 2025

डीएन सिंह का हुआ तबादला, निचलौल में स्वास्थ्य कमियों को लेकर रह चुके है चर्चे में

Image
 महाराजगंज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल में तैनात डॉ. डीएन सिंह का तबादला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज कर दिया गया है।  निचलौल में उनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। आए दिन स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी को लेकर सीएमओ द्वारा उन्हें फटकार लगाई जाती थी। स्थानीय मरीजों और कर्मचारियों से भी उनके संबंध चर्चा में रहे है। हालांकि, उनके स्थानांतरण के बाद बृजमनगंज में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है। 

शुभकामना एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Image
निचलौल रामहर्ष इंटरमीडिएट कालेज में शुभकामना एवं विदाई समारोह का आयोजन हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वंभर पाण्डेय द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण से किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा छात्र /छात्राओं को शुभाशीष तथा परीक्षा मे बेहतर अंक प्राप्त करनें हेतु महत्वपूर्ण उपायों को छात्र- छात्राओं के साथ साझा किया गया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उप प्रधानाचार्य महेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, परीक्षा प्रमुख दिनेश मणि त्रिपाठी, शरदेन्दु उपाध्याय,शंभू यादव, त्रिपुरारी विश्वकर्मा,दिपनरायन पांडेय, शैलेन्द्र पटेल,व्यास विश्वकर्मा, नलिन श्रीवास्तव तथा समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार पांडेय ने किया।

मनरेगा में भारी घोटाला 3 साल के भीतर तीन बार कई साइडों का नाम बदलकर हुआ भुगतान ग्रामीणों ने डीएम को शिकायतों पत्र देकर किया कार्यवाही की मांग ।

Image
निचलौल ब्लाक के निपनिया गांव में एक ही सड़क का दो बार किया गया भुगतान, जिम्मेदार नहीं सुन रहे बात शिव मंदिर से कुक्कुर के घर तक क्षेत्र पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क में सेम इट का किया जा रहा है धड़ल्ले से प्रयोग महराजगंज। देश के पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ योगी का सपना है। गांव में सड़क,नाली, बिजली, शौचालय और शुलभ शौचालय बना कर स्वर्ग से सुंदर बनाया जाएं। इसके लिए गांव में सरकार द्वारा पानी की तरह विकास के नाम पर पैसा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लाक क्षेत्र के निपनिया गांव में मानकों को दरकिनार कर खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यह बात न तो ग्राम प्रधान सुनने को तैयार हैं,और न ही ग्राम सचिव। दोनों की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।इसे लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी निचलौल से करते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीण गनेश, अमरावती, मंशा,मैना निर्मला,तारा, मीरा, बबिता सहित तमाम ग्रामीणों का आरोप है कि निपनिया गांव का विकास अंधकार के गर्भ में ...