Crime News : भांजे ने अपने ही मामा और नाना पर क्यो दर्ज कराया गम्भीर धारा मुकदमा । जाने क्या है पूरा मामला !!
डॉक्टर अनिल तिवारी की मौत के मामले में मामा और नाना पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा मृतक डॉक्टर के बेटे की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ठूठीबारी : बीते गुरुवार की शाम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसवा में तैनात स्थानीय कस्बे के डॉक्टर अनिल तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में डॉक्टर के पुत्र कुशाग्र तिवारी की लिखित तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने मामा और नाना पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। यह भी देखे ..👇👇 Maharajganj : रहस्मय परिस्थितिओ डॉ अनिल तिवारी की मौत, मृतक के पुत्र ने अपने नाना और मामा पर लगाया गंभीर आरोप पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार मृतक डॉक्टर अनिल तिवारी अपने पुत्र कुशाग्र तिवारी के साथ पत्नी के मामले में दर्ज मुकदमे की तारीख देखने महराजगंज न्यायालय गए हुए थे। वापसी के दौरान गड़ौरा निवासी उसके मामा मृत्युंजय मिश्रा और नाना गिरीश मिश्रा ने रास्ते में डॉक्टर को रोककर उनके ऊपर पूर्व में हुए 506, 504 के मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दोनो को जान से मारने धमकी दिए।...