Posts

Showing posts from August, 2023

नशीली दवा खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बनाने लगा दबाव, युवती ने लगाई न्याय की गुहार।

Image
नशीली दवा खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो,अब धर्म बदलने की धमकी पीड़ित युवती अपने भाई और मां के साथ थाने पहुंच पुलिस से शिकायत कर न्याय की लगाई गुहार मामला दो समुदाय के होने के नाते गांव में तनाव का माहौल इस पर क्लिक कर वीडियो खबर देखें महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मनबढ़ युवक गांव की रहने वाली एक युवती को पहले नशीली दवा खिलाकर शारीरिक संबंध बनाया। उसी दौरान युवक ने चोरी से अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर युवती पर धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मनबढ़ युवक पीड़ित युवती का कुछ फोटो सोशल मिडिया पर अपलोड कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस मामले में पीड़ित युवती मंगलवार को भाई और मां के साथ थाने पहुंच पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित युवती ने पुलिस से बताया है कि करीब पांच वर्ष पहले गांव का रहने वाला एक दूसरे समुदाय का युवक उन्हे झांसे में लेकर करीब आ पहुंचा। उसी दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस दौरान युवक से दवा लाने की बात कही। युवक अवसर का फायदा उठाते हुए उन्हे नशीली दवा लाकर खिला दी। दवा खाने के कुछ देर बाद वह अचेत हो गई।...

Maharajganj: प्राथमिक विद्यालय में बच्चो के बेंच पर सोते मिले गुरुजी

Image
Maharajganj  एक तरफ योगी सरकार प्राथमिक विद्यालयों को हाईटेक बनाने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के तरह तरह प्रयास कर रहीं है लेकिन शासन की सख्ती के बावजूद प्राथमिक शिक्षकों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। निचलौल ब्लाक के ग्रामसभा पिपरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य के दौरान विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र अध्यापक राजदेव क्लास में बच्चो के बेंच पर ही खरार्ट भरते हुए नजर आए और स्कूल के बच्चे बाहर खेल रहे थे । मास्टर साहब को ना तो बच्चो के पढ़ाई की चिंता थी ना ही किसी अधिकारी के औचक निरीक्षण की । विद्यालय के प्रधानाध्यापक विभागीय कार्यवश बीआरसी निचलौल गए हुए थे ऐसे में मास्टर साहब चैन की नींद सो रहे थे। नाम नही छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने उक्त शिक्षामित्र पर समय से स्कूल नहीं आने, आए दिन स्कूल से अनुपस्थित रहते है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी आनंद मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज: पुलिस पर पैसा छीनने व मारपीट करने का युवक ने लगाया आरोप , एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Image
महराजगंज। बरगदवां पुलिस पर पैसा छीनने और मारपीट करने का आरोप लगा है। थाना क्षेत्र के ग्राम भगतपुरवा के रहने वाले इंद्रजीत वरुण ने थानाध्यक्ष व सिपाहियों पर जेब में रखे धन को छीनने व पिटाई करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पीड़ित इंद्रजीत ने कहा कि वह 31 जुलाई हो सीहाभार गए थे। शाम पांच बजे लौट रहे थे कि उसी दौरान बरगदवां थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों से कहकर उनकी बाइक की चाबी ले ली। बिना कोई कारण बताए भद्दी-भद्दी गाली देते हुए कार में बिठा लिए एवं जेब में रखे 80760 रुपये छीन लिए। मोटरसाइकिल को छोड़ने के लिए 25 हजार रुपये की मांग करने लगे। पैसा न देने पर थाने में बंद कर पट्टे से उन्हें मारापीटा गया। साथ ही जुआ खेलने के आरोप में फर्जी केस दर्ज कर दिया गया। पुलिस के इस कृत्य से उन्हें गहरी क्षति हुई है। ऐसे में बेहतर कानून व्यवस्था की परिकल्पना को साकार करते हुए मामले का संज्ञान लिया जाए एवं दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने के दौरान हरी, तारकेश्वर, पवन, रामबचन व जितेंद्र चौहान मौजूद रहे। एसपी ने समस्या सुनने के बाद ...

महराजगंज: कागज में लाखों की रकम से पूर्ण हो गई चकबंद के कार्य

Image
सड़क से सटे दोनो तरफ खेतों में लहलहा रही फसल,चकबंद कार्य में धांधली का पोल खोल रही उगी घास महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के बूढ़ाडीह गांव में विभाग के जिम्मेदारों ने चकबंद निर्माण कार्य को कागजों में पूरा कराकर लाखों की रकम हजम कर लिए है। जिसे लेकर गांव के लोगों में जिम्मेदारों के कार्यों की प्रति कई तरह की चर्चाएं हो रही है। वही इस मामले ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को खेत से कृषि कार्य कर चकबंद से होकर गुजर नंदलाल,सुबास,चंद्रावती,कमलेश आदि ने कहा कि जिम्मेदारों ने गांव के दक्षिण पूर्व की ओर सुबास यादव के खेत से पुलिया तक मनरेगा योजना के तहत 1 लाख 18 हजार रूपये खर्च कर कागजों में चकबंद का कार्य करा दिया है।  क्योंकि कार्यस्थल पर लगे बोर्ड में जिम्मेदारों ने दर्शाया है कि चकबंद निर्माण का कार्य 12 जुलाई से शुरू किया गया। जो 25 जुलाई को समाप्त हो गया। हालांकि चकबंद के दोनो तरफ धान और गन्ने की फसल लहलहा रही है। इतना ही नही सड़क पर उड़ी बड़ी बड़ी घासे जिम्मेदारों की धांधली का पोल खोल रही है। इन लोगो...

महराजगंज : निचलौल ब्लाक के सार्वजनिक भवनों पर चला सफाई अभियान

Image
महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को निचलौल ब्लॉक के सभी गांवों में स्थित सार्वजनिक भवनों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भवनों में स्थित शौचालयों को भी साफ-सुथरा बनाया गया। इसके लिए सहायक खंड विकास अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को सख्त फरमान जारी किया था। सहायक खंड विकास अधिकारी विनय पांडेय ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने देश भर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान चला रखा है। यह अभियान शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक भवनों की साफ-सफाई का बीड़ा उठाया गया है। इसके जरिए अभियान चलाकर ब्लॉक क्षेत्र के खोन्हौली,सिधावे,रायपुर,कनमिसवा, मिश्रवलिया, बैठवलिया,अरदौना सहित पूरे गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय,पंचायत भवन की परिसर और शौचालयों की साफ सफाई की गई।

पंचायत सहायक ने सौचालय सूची में पत्रों के साथ किया अनदेखी आपत्रो को बनाया पात्र ग्रामीणों ने किया जांच की मांग ।

पंचायत सहायक ने अपने अपात्र भाई घर परिवार सभी रिश्तेदार को किया पात्र । पंचायत सहायक द्वारा शौचालय ऑनलाइन करने में  किया धनउगाही जिम्मेदार मौन आनंद कुमार गुप्ता  निचलौल/महराजगंज केंद्र सरकार का सबसे सफल योजना रहा है तो ओ स्वच्छ भारत मिशन के तहत   घर घर शौचालय बनाना उसके बावजूद भी  सरकार ने ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय का निमार्ण कराया और पूरे उत्तर प्रदेश के 95% से भी ज्यादा ग्राम सभाओं को ओडिएफ घोषित कर दिया लेकिन उसके बावजूद भी ब्लाक के कुछ भ्रष्ट ग्राम प्रधान सचिव पंचायत सहायक अधिकारी व कर्मचारी शौचालय के नाम पर लूट करने में लगे कुछ अपने घर के पूरे परिवार की नाम से शौचालय तो कुछ ने पूरे नाथ रिश्तेदारों का भी शौचालय का अप्रूवल कर दिया है और पात्र लोगों को रिजेक्ट कर दिया गया है ऐसा ही ताजा मामला महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लाक के ग्राम सभा निपनिया में देखने को मिला है जहां पर पंचायत सहायक द्वारा शौचालय ऑनलाइन व वेरिफिकेशन में बृहद रूप से धांधली किया गया है वही पंचायत सहायक द्वारा अपने सगे संबंधी भाई- माता-पिता चाचा चाची सभी रिश्तेदारों के नाम से शौचालय ऑनलाइन ...