Posts

Showing posts from October, 2025

सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा छोड़ सर्वजन हित पार्टी में शामिल हुए राजू पाठक

Image
कोटवा बाजार (कुशीनगर)। समाजसेवी एवं सपा नेता राजू पाठक ने आज सैकड़ों समर्थकों संग समाजवादी पार्टी छोड़कर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। थाना क्षेत्र ने बुआ नौरंगिया के पिपरा बाजार में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार पांडेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने वालों के खिलाफ अब जनता जागरूक हो चुकी है। विकास की बात करने वाली पार्टी सिर्फ सर्वजन हित पार्टी है। श्री पाठक ने कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी। कार्यक्रम में नजरुद्दीन भाई, मनुज कुमार, झिनक दिवान, प्रद्युम्न सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, नारायण चौहान, प्रदीप कुशवाहा, हरिओम जायसवाल, नदीम अख्तर, शिवनारायण अग्रवाल, नवीन तुलस्यान, दिवाकर मद्धेशिया, जोखन यादव सहित कई समर्थक उपस्थित रहे।

नगर पालिका सिसवा बाजार बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर लगी मुहर, 19 करोड़ से अधिक की योजनाएं मंजूर

Image
सिसवा बाजार (महराजगंज)। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार की बोर्ड बैठक बुधवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष श्रीमती शशिकला जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई और कुल 19 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं अधिकारियों की सर्वसम्मति से छह प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। पहले प्रस्ताव के तहत वार्ड नं. 21, विश्वकर्मा नगर में गुरु गोविन्द नगर से अंबेडकर नगर तक विवाद रहित भूमि पर लगभग ₹193 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया गया। दूसरे प्रस्ताव में वार्ड नं. 02, लोहेछवा नगर के चेहरवा घाट पर ₹191 लाख की लागत से अन्त्येष्टि स्थल (मुक्तिधाम) निर्माण की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत विस्तारित क्षेत्र में लगभग ₹300 लाख की लागत से 12 निर्माण कार्यों को कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। राज्य वित्त आयोग, तीन प्रतिशत स्टाम्प शुल्क एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से लगभग ₹1200 लाख की लागत से मार्ग प्रकाश व्यवस्था, विद्यु...

महराजगंज का ‘चिता पहलवान’ श्यामकरण यादव, भूखा रहकर भी 50 बच्चों को सिखा रहा कुश्ती – लेकिन खुद के सपने तंगहाली में कैद

Image
महराजगंज जनपद के बागपार गांव के रहने वाले यूपी के चिता पहलवान नाम से मशहूर श्यामकरण यादव की कहानी संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। देश के लिए खेलकर भारत का नाम रोशन करने का सपना देखने वाले श्यामकरण आज आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। महज जिम में तीन हज़ार रुपये की नौकरी कर वे अपना घर और अखाड़ा दोनों संभाल रहे हैं। 50 बच्चों को मुफ्त में दे रहे कुश्ती की ट्रेनिंग हालांकि हालात कठिन हैं, लेकिन श्यामकरण का हौसला आज भी बुलंद है। वे न सिर्फ खुद की तैयारी करते हैं बल्कि 50 से अधिक बच्चों को निःशुल्क कुश्ती की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। उनके अथक प्रयासों से महराजगंज और आसपास के कई युवा पहलवानी में आगे बढ़ रहे हैं। बिरहा गायक पिता और संघर्ष की कहानी श्यामकरण के पिता एक बिरहा गायक हैं, लेकिन आधुनिक गानों के दौर में यह लोककला धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। घर की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि श्यामकरण को अपना और अखाड़े का खर्च चलाने के लिए छोटी-सी नौकरी करनी पड़ रही है। नेशनल कुश्ती खेल चुके, हजारों मेडल जीते श्यामकरण यादव पहले ही राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। जिला, ...