Posts

Showing posts from January, 2026

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज निचलौल तहसील इकाई का गठन, प्रदीप मिश्रा अध्यक्ष व आनंद गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

Image
महराजगंज। प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज की निचलौल तहसील इकाई की कार्यकारिणी का गठन आज निचलौल नगर पंचायत सभागार में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया। कार्यकारिणी में असलम सिद्दीकी एवं दुर्गा गुप्ता को संरक्षक बनाया गया। दैनिक जागरण के पत्रकार प्रदीप मिश्रा को अध्यक्ष तथा आनंद गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं ओमकार कसेरा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा अरुणेश गुप्ता को संगठन मंत्री, महेश रौनियार को संगठन मंत्री, हैप्पी नायक को कोषाध्यक्ष एवं मुकेश सहानी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोरख त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, अनस सिद्दीकी एवं सचिंद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हित, संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवी अजीत गुप्ता ने बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग।

Image
महराजगंज। ठूठीबारी क्षेत्र स्थित आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अजीत गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाजसेवी अजीत गुप्ता द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। वहीं उपस्थित पत्रकारों, शिक्षकों एवं संभ्रांत नागरिकों को पेन-डायरी भेंट की गई। साथ ही विद्यालय में कार्यरत महिला अनुचर को कंबल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजीत गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव है। उन्होंने घोषणा की कि यदि इस विद्यालय का कोई छात्र हाईस्कूल परीक्षा में देश, प्रदेश या जनपद स्तर पर स्थान प्राप्त करता है, तो उसे साइकिल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर अभिभावक एवं सम्मानित मुख्...

अज्ञात कारणों से मैरेज हॉल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक!

Image
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के जिगनहवा स्थित शगुन मैरेज हॉल में बीती रात रविवार को अचानक आग लग गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और मैरेज हॉल में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में सजावट का सामान, डीजे सिस्टम, सोफा, पर्दे, लाइटें, कुर्सियां सहित अन्य कीमती सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मैरेज हॉल के मालिक गोरख जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आग मैरेज हॉल के पीछे वाले हिस्से से लगी, जहां टीन शेड फटा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से आग लगाई गई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि वहां न तो बिजली का तार था और न ही शॉर्ट सर्किट की कोई संभावना, जिससे आग लगने का कारण और भी संदिग्ध हो गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और मामला संदेह के घेरे में बना हुआ है। सूचना ...

बेहतर विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा व सचिव पवन मद्धेशिय को जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Image
महराजगंज । जनपद महराजगंज के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बड़हरा चरंगहा में कराए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा एवं ग्राम सचिव पवन मद्धेशिया को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्राम सभा में अंत्येष्टि स्थल, पोखरी के सुंदरीकरण, विद्यालय सुंदरीकरण , मनरेगा पार्क ,ओपन जिम,इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण सहित अन्य जनहितकारी विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्रशासन ने सराहा। इन कार्यों से गांव की साफ-सफाई, आवागमन और समग्र स्वरूप में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सम्मान मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि और कर्मचारी की नीयत साफ और संकल्प मजबूत हो, तो गांव को भी शहर जैसी सुविधाओं से युक्त, स्वच्छ और विकसित बनाया जा सकता है। गांव की प्रगति को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। ग्राम प्रधान और सचिव को इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर विकास की उम्मीद जताई है।

पोखरी पर अतिक्रमण से गांव में जल निकासी ठप, जनसुनवाई IGRS पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत अतिक्रमण हटाने की मांग।

Image
महराजगंज । तहसील निचलौल अंतर्गत ग्राम निपानिया के बड़ा टोला स्थित पोखरी पर हुए अतिक्रमण ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव की जल निकासी का एकमात्र साधन रही उक्त पोखरी पर ग्राम प्रधान व पूर्व बीडीसी सहित दर्जनों लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से पूरे टोले में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पोखरी के अतिक्रमण के कारण घरों से निकलने वाला पानी बाहर नहीं जा पा रहा है, जिससे नालियां उफन रही हैं और गंदा पानी सड़कों व घरों के आसपास जमा हो रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में पूरे गांव में जलभराव जैसी भयावह स्थिति बन सकती है। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई पोर्टल एवं IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संदर्भ संख्या 40018726001201 के तहत दर्ज हो चुकी है, जिसकी स्थिति पोर्टल पर देखी जा सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ही अतिक्रमण में शामिल हों, तो आम जनता अपनी समस्या लेकर कहां जाए। लोगों ने जिलाधिकारी महराजगंज व उपजिल...

PWD की सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ीं: दो साल में ही जर्जर हुआ जमुई–इटहिया मार्ग, गिट्टियां बिखरीं

Image
निचलौल (महराजगंज)। जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत जमुई से इटहिया मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया गया सड़क निर्माण महज दो साल में ही जर्जर हो गया है। सड़क की हालत यह है कि जगह-जगह से गिट्टियां उखड़कर बिखर चुकी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह सड़क बनाई जा रही थी, तभी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। निर्माण के दौरान ही कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई थी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध भी किया और खबरें भी प्रकाशित हुईं। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदाई संस्था ने आनन-फानन में लीपापोती कर सड़क निर्माण पूरा दिखा दिया और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। नियमानुसार सड़क निर्माण के बाद उसकी देख-रेख और मरम्मत की जिम्मेदारी तय समयावधि तक कार्यदाई संस्था की होती है, लेकिन इस मार्ग की ओर किसी ने पलटकर देखना तक मुनासिब नहीं समझा। नतीजा यह हुआ कि समय से काफी पहले ही सड़क की परत उखड़ने लगी और गिट्टियां सड़क पर फैल गईं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है क...

नोटिस और आदेश बेअसर: ग्रामसभा की चकनाला भूमि पर अतिक्रमण, बेदखली आदेश के बाद भी जिम्मेदार मौन, ग्रामीणों में आक्रोश ।

Image
महराजगंज  जनपद के निचलौल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत शीतलापुर में ग्रामसभा की चकनाला (राजकीय भूमि) पर हुए अतिक्रमण का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि शिकायत, नोटिस और स्पष्ट आदेश जारी होने के बावजूद आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त दस्तावेज़ों के अनुसार ग्रामसभा की आराजी संख्या 205 (चकनाला) पर निजी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है। इस अतिक्रमण के कारण करीब 50 एकड़ से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई बाधित हो रही है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। जनसुनवाई से तहसील तक पहुंचा मामला पीड़ित द्वारा उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर तहसील स्तर से जांच हुई। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद तहसीलदार/उपजिलाधिकारी द्वारा नोटिस व आदेश भी जारी किया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कागज़ों में कार्रवाई, ज़मीन पर सन्नाटा दस्तावेज़ बताते हैं कि— अतिक्रमण की पुष्टि हो चुकी है संबंधित अधिकारियों को आदेश...

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

Image
महराजगंज (निचलौल)। Maharajganj Express News द्वारा प्रकाशित और प्रसारित की गई खबर का बड़ा असर सामने आया है। ₹4000 रिश्वत मांगने के ऑडियो वायरल मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए भ्रष्ट लेखपाल अंशुमान महतो को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। यह कार्रवाई निचलौल के तेज-तर्रार उप जिलाधिकारी (SDM) सिद्धार्थ गुप्ता द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेने के बाद की गई। बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगने का ऑडियो सामने आने के बाद पीड़ित ने Maharajganj Express News के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद इस मामले को प्रमुखता से उजागर किया गया। खबर चली — कार्रवाई हुई जैसे ही मामला सामने आया, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने बिना देरी किए पूरे प्रकरण की जांच कराई और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर संबंधित लेखपाल को सस्पेंड करने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   न्यायपालिका पर फिर जगा भरोसा SDM की त्वरित और कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में प्रशासन व न्याय व्यवस्था पर भर...

प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए नवरत्न तिवारी हुए सम्मानित

Image
महराजगंज के सिसवा के युवा किसान बने युवाओं के प्रेरणास्रोत महराजगंज (सिसवा)। महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र निवासी युवा किसान नवरत्न तिवारी को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिनांक 15 जनवरी को बस्ती में आयोजित किसान कनेक्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती में विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह रहे। इस अवसर पर नवरत्न तिवारी को प्राकृतिक खेती में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें प्राकृतिक कृषि पर अपने विचार रखने का अवसर भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जल, जमीन और पर्यावरण का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और इस दिशा में किसानों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। नवरत्न तिवारी एक आईटी सेक्टर के इंजीनियर होने के साथ-साथ एक प्रगतिशील किसान भी हैं। वे रेंट पर भूमि लेकर सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पद्धति से खेती करते हैं। विशेष बात य...

नेपाल सीमा से 270 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार

Image
महराजगंज जनपद में नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के विरुद्ध आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 15 जनवरी 2026 की भोर में नेपाल से बिहार अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बहुआर गांव स्थित सीमा स्तंभ संख्या 500 के पास विशेष नाका लगाकर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान सुबह लगभग 04:45 बजे दो व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों से कच्चे रास्ते के माध्यम से भारत की सीमा में प्रवेश करते दिखाई दिए। टीम द्वारा रुकने का संकेत देने पर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गए। जब्त की गई मोटरसाइकिलों की तलाशी लेने पर प्रत्येक मोटरसाइकिल से तीन-तीन बोरियां बरामद हुईं। बोरियों को खोलने पर कुल 30 पेटी नेपाल निर्मित अवैध शराब पाई गई। बरामद शराब में कुल 900 शीशी, जिसकी कुल मात्रा लगभग 270 लीटर आंकी गई। पूरी शराब खेप को मौके पर ही कब्जे में लेकर सील कर दिया गया तथा दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया। जांच में एक मोटरसाइकिल महराज...

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

Image
निचलौल तहसील के लेखपाल अंशुमान महतो का ऑडियो वायरल, ₹4000 की डिमांड — गरीब किसान से मोलभाव! महराजगंज (निचलौल)। सूबे में भले ही योगी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। ताज़ा मामला महराजगंज जिले के निचलौल तहसील से सामने आया है, जहाँ सबया हल्का के लेखपाल अंशुमान महतो पर एक काश्तकार से रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित प्रमोद कुमार चौधरी ने उप जिलाधिकारी निचलौल को दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कुर्राफाट एवं रंगाभेदी नक्शा बनाने के नाम पर लेखपाल द्वारा ₹4000 की अवैध मांग की गई। यही नहीं, इस पूरी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पीड़ित द्वारा सुरक्षित कर ली गई है, जो अब वायरल बताई जा रही है।   ₹4000 नहीं तो काम नहीं! प्रार्थना पत्र के अनुसार, तहसील न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लेखपाल द्वारा नक्शा तैयार किया जाना था। लेकिन सरकारी आदेश के बजाय यहाँ “नक्शा पहले, पैसे बाद में नहीं — पैसे पहले तभी काम” की नीति अपनाई गई। पीड़ित का कहना है कि गरीबी का हवाला...

मनरेगा पंजा हाजिरी कांड में नोटिस जारी, कार्रवाई नदारद — दोषियों पर हाथ हल्का, मामले को “मैनेज” करने में जुटे जिम्मेदार

Image
हाथ के पंजे से NMMS हाजिरी भरने वाले रोजगार सेवक को नोटिस, लेकिन मस्टरोल शून्य कर बचाव की कोशिश तेज महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक में मनरेगा NMMS हाजिरी में हाथ के पंजे से उपस्थिति दर्ज करने के सनसनीखेज मामले में अब विभाग की ओर से औपचारिक नोटिस तो जारी कर दिया गया है, लेकिन ठोस कार्रवाई के बजाय मामले को मैनेज करने का खेल खुलकर सामने आ रहा है। खंड विकास अधिकारी, सिसवा द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि दिनांक 04.01.2026 को NMMS ऐप के माध्यम से श्रमिक के चेहरे के बजाय हाथ के पंजे की फोटो अपलोड कर हाजिरी लगाई गई, जो गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी संबंधित रोजगार सेवक को गलत हाजिरी को लेकर चेतावनी दी जा चुकी थी, बावजूद इसके दोबारा वही कृत्य दोहराया गया। नोटिस में यह भी स्वीकार किया गया है कि ग्राम पंचायत बेलभरिया में चल रहे नाला सफाई व मिट्टी कार्य के मस्टरोल में फर्जी हाजिरी दर्ज की गई, जिसके बाद मस्टरोल को शून्य करने का निर्देश दिया गया। सवाल यह उठता है कि 👉 अगर अपराध साबित है...

मनरेगा पंजा हाजिरी प्रकरण में मस्टरोल शून्य कर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला, NMMS सिस्टम फिर सवालों के घेरे में,मिस्टेक एक में होती कई में नहीं

Image
हंगामा होते ही कागज साफ, मगर मोबाइल में कैद पंजा हाजिरी दे रही है गवाही। जिम्मेदार मिस्टेक होने का दे रहे हवाला  मिस्टेक में एक मस्टरोल में हो सकता है कई में नहीं ? महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक में मनरेगा NMMS हाजिरी में हाथ के पंजे से उपस्थिति दर्ज करने का मामला उजागर होने के बाद अब जिम्मेदारों ने नई चाल चल दी है। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के बजाय, मस्टर रोल को ही शून्य (निरस्त) कर पूरे मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश की जा रही है। जिम्मेदार इसे मिस्टेक होने का हवाला दे रहे है लेकिन बहुत बड़ा सवाल खड़ा यह कर रहा है की मिस्टेक एक मस्त रोल में हो सकता है कई मस्टरोल में हाथ के पंजे से हाजिरी भरना कहीं ना कहीं इस पूरे मनरेगा रहने में हाजिरी पर सवाल खड़ा कर रहा है क्या इसी तरह पूरे जिले में मनरेगा में एनएमएमएस हाजिरी चल रहा है आखिर चल रहा है तो जिम्मेदारों के ऊपर कब होगी कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, जिस ग्राम पंचायत बेलभरिया में अंकुर के खेत से करमही सिवान तक नाला सफाई व मिट्टी कार्य के नाम पर फर्जी हाजिरी सामने आई थी, अब उसी कार्य का मस्टरोल शून्य दिखाकर यह सा...