Posts

Showing posts from March, 2026

सील तोड़कर गैस ब्लैक का खेल बेनकाब: उपभोक्ताओं ने पकड़ा डिलीवरी मैन, विरोध पर हमला कर फरार

Image
महराजगंज जिले के हनुमानगंज में बीते शनिवार की रात गैस वितरण में हो रही अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ। मां शक्ति एचपी गैस ग्रामीण वितरक, ठूठीबारी के एक डिलीवरी मैन को उपभोक्ताओं ने उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया, जब वह चाय की दुकान पर सिलेंडर की सील तोड़कर गैस ब्लैक करने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि लोहरौली क्षेत्र में गैस वितरण के दौरान कई उपभोक्ताओं को यह कहकर टाल दिया गया कि “गैस खत्म हो गई है”, जबकि डिलीवरी मैन कुछ भरे हुए सिलेंडरों की सील तोड़कर उन्हें अलग रख रहा था। संदेह होने पर कुछ उपभोक्ताओं ने उसकी गाड़ी पर नजर बनाए रखी और हनुमानगंज तक पीछा किया। जैसे ही डिलीवरी मैन चाय की दुकान पर कथित रूप से ब्लैक में गैस देने लगा, उपभोक्ताओं ने विरोध करते हुए उसे पकड़ लिया। मामला बढ़ता देख डिलीवरी मैन ने अपने साथ मौजूद 3-4 लोगों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। गौरतलब है कि होम डिलीवरी की समस्या को लेकर महराजगंज एक्सप्रेस न्यूज़ लगातार मुहिम चला रहा है। खबरों के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन हरक...

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर फरार

Image
गश्त के दौरान आबकारी टीम व SSB को मिली सफलता, 297 लीटर शराब जब्त Maharajganj  दिनांक 23 मार्च 2026 की रात्रि में गश्त के दौरान झूलनीपुर क्षेत्र में आबकारी टीम सक्रिय थी। इसी दौरान सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्मिक भी मौके पर मौजूद थे और सभी अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि लाइन टोला बहुआर गांव की ओर से एक व्यक्ति अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गश्ती दल तत्काल सक्रिय हुआ और बताए गए स्थान पर पहुंचा। मौके पर देखा गया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पिलर संख्या 500 से लगभग 50 मीटर भारत की सीमा के भीतर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सामान लादकर कच्चे रास्ते से प्रवेश कर रहा था। टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला। पीछा करने के बावजूद वह नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया और फरार हो गया। छोड़ी गई मोटरसाइकिल पर बंधे सामान की तलाशी लेने पर दो बोरियों में कुल 8 पेटियों में 72 लीटर अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद म...