Posts

Showing posts from December, 2024

पंकज जायसवाल ने असम में बोडोलैंड समुदाय विजन दस्तावेज़ लॉन्च किया

Image
बोडोलैंड विजन दस्तावेज़ एक ऐतिहासिक और दीर्घकालिक महत्व का दस्तावेज़ है - पंकज जायसवाल  समुदायिक विजन दस्तावेज़ का उद्देश्य सतत शांति, सद्भाव और अखंडता तथा 26 समुदायों की आकांक्षाओं का संकलन है- प्रमोद बोरो, सीईएम बोडोलैंड प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, असम मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा और बोडोलैंड के सीईएम श्री प्रमोद बोरो के नेतृत्व में 2020 के ऐतिहासिक बोडो शांति समझौते के बाद बोडोलैंड में शांति और विकास को बढ़ावा मिला है। इस समझौते के तहत, बोडोलैंड के 26 समुदायों के योगदान से सामुदायिक विजन दस्तावेज़ तैयार किया गया है, जो क्षेत्र के विकास और समावेशिता के लिए एक मार्गदर्शिका है। इसे भी देखें .. बोडोलैंड कम्युनिटी विज़न डॉक्यूमेंट लॉन्च में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे निचलौल के पंकज जायसवाल 30 दिसंबर 2024 को गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में, पंकज जायसवाल ने २६ विजन दस्तावेजों में से एक सामुदायिक विजन दस्तावेज़ को लॉन्च किया, जिसमें असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, प्रमुख नेता और बीटीआर के समुदाय-आधारित संगठनों के प्...

समाजसेवी युवा नेता बोनी शेख ने गरीबों, विकलांगों और असहायों में किया कंबल वितरण

Image
महराजगंज: समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे युवा नेता बोनी शेख ने ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से महराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के मिश्रौलीया गांव में गरीबों, विकलांगों और असहायों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में दो सौ से अधिक कंबल वितरित किए गए। समाजसेवी युवा नेता बोनी शेख ने गरीबों, विकलांगों और असहायों में किया कंबल वितरण । कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिले देखे वीडियो कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरेंदा विधानसभा के विधायक वीरेंद्र चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष विद्यासागर यादव, राष्ट्रीय सचिव सतीश यादव और भाजपा युवा नेता विपिन सिंह सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर बोनी शेख ने कहा, "ठंड के इस मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। हमें मिलकर समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करनी चाहिए।" उन्होंने सभी को सामाजिक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। समाजसेवी युवा नेता बोनी शेख ने गरीबों, विकलांगों और असहायों में किया कंबल वितरण । कं...

बोडोलैंड कम्युनिटी विज़न डॉक्यूमेंट लॉन्च में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे निचलौल के पंकज जायसवाल

Image
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न और प्रेरणा, गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा के निर्देशन तथा बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के सीईएम श्री प्रमोद बोरो के नेतृत्व में 2020 में बोडो शांति समझौते के बाद बोडोलैंड में स्थायी शांति, सद्भाव और अखंडता की स्थापना हो रही है। इस ऐतिहासिक समझौते ने बोडोलैंड के सभी समूहों और समुदायों को शांति, समाधान और समग्र विकास की दिशा में प्रेरित किया है।   बोडो शांति समझौते के तहत सुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए एक व्यापक *कम्युनिटी विज़न दस्तावेज़* तैयार किया गया है। यह दस्तावेज़ एक समावेशी भागीदारी प्रक्रिया के माध्यम से बनाया गया, जिसमें बोडोलैंड में रहने वाले सभी समुदायों की आकांक्षाओं, चुनौतियों और लक्ष्यों को ध्यान में रखकर उन्हें मैप किया गया है। इसका उद्देश्य एक ऐसा सामुदायिक दस्तावेज़ तैयार करना है जो सभी की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा कर सके।   इस महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के निर्माण में प्रारंभ से ही सक्रिय भूमिका निभाने वाले निचलौल निवासी ए...

सीएचसी में लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, सीएमओ ने किया निरीक्षण,कमी देखे भड़के सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डीएन सिंह को लगाई फटकार

Image
महराजगंज  निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक नवजात और उसकी मां की मौत हो गई। यह मामला तब सामने आया जब प्रसूता और उसके जुड़वा बच्चों की डिलीवरी के दौरान केवल नर्स मौजूद थी और कोई अनुभवी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। मिली जानकारी के अनुसार आरती देवी पत्नी सुरेंद्र भारती जिनका शादी बारोहिया में हुआ पहला डिलेवरी होने के नाते आरती अपने माइके रुद्रैली आई थी लेबर पेन जब हुआ तो एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में मंगलवार रात 8 बजे लाया गया था जहां महिला के पेट में जुड़वा बच्चे थे डिलेवरी के दौरान एक शिशु होने के बाद महिला को झटका आया और महिला की मौत हो गई । घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसव में दौरान महिला डाक्टर बाहर घूम रही थी और बेटी की जान चली गई अगर समय से डाक्टरों ने इलाज किया होता तो बेटी सहित दो बच्चे सही सलामत बच जाते। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने गर्भवती के इलाज में लापरवाही बरती है। इसके चलते गर्भवती और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हुई है। #महराजगंज #सीएचसी #निचलौ...

महराजगंज एक्सप्रेस न्यूज़ के खबर का असर गाय को निर्ममता से पीटने वाले के ऊपर मुकदमा दर्ज जेल

Image
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम धमउर कुटी टोला में एक शख्स ने खेत में चर रहे एक गोवंशीय पशु को पकड़ निर्ममता पूर्वक मारा पीटा जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसका खबर सबसे पहले महराजगंज एक्सप्रेस न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाई थी जिसको निचलौल पुलिस ने संज्ञान में लेकर गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।  इसे भी देखे 👇👇 वीडियो देख रूह कांप जाएगी वायरल वीडियो महराजगंज जिले निचलौल थाना के मटरा धमउर गांव का बताए जा रहा है आपको बतादे कि धमउर कुटी टोला निवासी चौकीदार रामजीत ने बताया है कि शनिवार को उसके गांव के एक व्यक्ति के खेत में एक बछड़ा चर रहा था।  देख वीडियोें : गाय को पीट कर किया अधमरा उसे वह पकड़कर अपने घर ले आया और बांधकर क्रूरतापूर्वक मारा पीटा। पुलिस ने बंधन कुशवाहा निवासी ग्राम धमउर कुटी टोला थाना निचलौल पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। संवाददाता महाराजगंज  आनंद कुमार गुप्ता