बोरे में बधे अज्ञात युवक की मिली लाश-हत्या की आशंका

बोरे में बधे अज्ञात युवक की मिली लाश-हत्या की आशंका

वीडियो 👇👇
https://youtu.be/RRdzyExp0wM
पुरंदरपुर/फरेन्दा 

महराजगंज जिला के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र मे एक अज्ञात अधेड़ की लाश मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र पुरंदरपुर मे टोला बनकटी मे बोरी के अंदर सडीगली अग्यात युवक की लाश मिली।मौके पर पुरंदर पुर पुलिस ने पहुंच लाश को कब्जे में लिया।मौके पर तफ्तीश करने बृजमनगंज थानाध्यक्ष संजय दूबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।समाचार लिखे जाने तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाया।पुलिस पोस्टमार्टम हेतु अग्रिम कार्यवाही में जुटी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद महाराजगंज के थाना क्षेत्र पुरंदरपुर फरेन्दा के बनकटी में एक अज्ञात व्यक्ति की बोरे में कसी हुई लाश मिली जिसकी सूचना पाकर पुरंदरपुर थाना इंचार्ज व बृजमनगंज थाना इंचार्ज अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच उसकी जांच पड़ताल की।मौके पर फरेंदा थाना की पुलिस भी पहुंची।

जिसके बारे में अभी भी कोई जानकारी स्पष्ट रूप से प्राप्त नहीं हो पाई है बताया जा रहा है कि लाश मिलनेपूर्ण रूप से गली हुई और उससे काफी बदबू भी आ रहा था।पुलिस द्वारा बोरे को खोलने पर उसके चेहरे पर कीडे रेग रहे थे उसके हाथ पैर रस्सियों से बंधा हुआ था।शरीर पर सर्ट तथा नीचे काले रंग का लुंगी लपेटे है।कपड़ा नहीं था।उसके मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था ।उसकी उम्र लगभग 50 साल के करीब होगी ।लाश लगभग दो-तीन दिन या 4 दिन पहले की है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है।पुरंदरपुर थाने के दरोगा ने बॉडी को सील कर PM हेतु अग्रीम कार्यवाही मे जुटी।

Comments