निर्माणाधीन बाईपास हुआ दलदल , आवागमन बाधित फसा पुलिस की गाड़ी घण्टो बाद निकला

निर्माणाधीन बाईपास हुआ दलदल , आवागमन बाधित फसा पुलिस की गाड़ी घण्टो बाद निकला
महराजगंज
ठूठीबारी  निर्माणाधीन बाईपास सड़क पर डाली गयी   मिट्टी पर  बरसात ने कहर बरपा दिया है। जिसके कारण झरही बंधे से लेकर नोमेन्स लैण्ड तक की सड़क पूरी तरह से दलदल हो गई है। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है। वही थाना ठूठीबारी की गाड़ी गस्त के लिए जा रही थी तो दलदल में जा फसी जिसको घंटो मस्कत करने के बाद गाड़ी निकाला वही एस एस बी ,कस्टम के गाडियो को आने जाने में काफी मस्कत करना पड़ रहा है ।
जानकारी के अनुसार नेपाल सरकार द्वारा महेशपुर छोटी भन्सार को बड़ी भन्सार करने के बाद ठूठीबारी में बढ़ते आवागमन के दबाब देखते हुए प्रदेश सरकार ने लगभग 4 करोड़ की लागत से ठूठीबारी बाईपास की स्वीकृति दी जिसके सापेक्ष बाईपास सड़क पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। वही बारिश होने से मिट्टी को दलदल कर दिया। जिसकी वजह से झरही बंधे से लेकर नोमेन्स लैण्ड साधन सवारी सहित पैदल राहगीरो को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा रहा है।  

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया