Crime News : भांजे ने अपने ही मामा और नाना पर क्यो दर्ज कराया गम्भीर धारा मुकदमा । जाने क्या है पूरा मामला !!
मृतक डॉक्टर के बेटे की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
ठूठीबारी : बीते गुरुवार की शाम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसवा में तैनात स्थानीय कस्बे के डॉक्टर अनिल तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में डॉक्टर के पुत्र कुशाग्र तिवारी की लिखित तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने मामा और नाना पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
यह भी देखे ..👇👇
पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार मृतक डॉक्टर अनिल तिवारी अपने पुत्र कुशाग्र तिवारी के साथ पत्नी के मामले में दर्ज मुकदमे की तारीख देखने महराजगंज न्यायालय गए हुए थे। वापसी के दौरान गड़ौरा निवासी उसके मामा मृत्युंजय मिश्रा और नाना गिरीश मिश्रा ने रास्ते में डॉक्टर को रोककर उनके ऊपर पूर्व में हुए 506, 504 के मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दोनो को जान से मारने धमकी दिए।
जिसके बाद पिता पुत्र वापस अपने क्लिनिक आ गए। जिसके बाद डॉक्टर अपने आवास पर आराम करने चले गए। थोड़ी देर बाद बेटे कुशाग्र तिवारी जब वापस घर आया तो देखा की 5 से 6 लोग जिनमे उसके मामा मृत्युंजय मिश्रा और नाना गिरीश नाथ मिश्रा भी सम्मलित थे, उसे देख भाग निकले। जब बेटे ने घर का दरवाजा खोला तो देखा कि उसके पिता अनिल तिवारी का शव संदिग्ध तरीके से फंदे पर झूल रहा है। जिसके बाद उन्हें उतारकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी देखे.. 👇👇
इस बाबत कोतवाली प्रभारी कंचन राय बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगो के खिलाफ धारा 147, 506, 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हमारे चैनल को नीचे लिंक पर क्लिक कर सब्सक्राइब
फालो जरूर करें । धन्यवाद 👇👇👇👇👇
Youtube 👉Maharajganj Express News
Facebook 👉Maharajganj Express News
Tweeter 👉Maharajganj Express News
Comments
Post a Comment