भारत-नेपाल सीमा पर अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर फरार

गश्त के दौरान आबकारी टीम व SSB को मिली सफलता, 297 लीटर शराब जब्त

Maharajganj 
दिनांक 23 मार्च 2026 की रात्रि में गश्त के दौरान झूलनीपुर क्षेत्र में आबकारी टीम सक्रिय थी। इसी दौरान सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्मिक भी मौके पर मौजूद थे और सभी अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर चर्चा कर रहे थे।
इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि लाइन टोला बहुआर गांव की ओर से एक व्यक्ति अवैध नेपाली देशी शराब लेकर भारत में प्रवेश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गश्ती दल तत्काल सक्रिय हुआ और बताए गए स्थान पर पहुंचा।
मौके पर देखा गया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पिलर संख्या 500 से लगभग 50 मीटर भारत की सीमा के भीतर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सामान लादकर कच्चे रास्ते से प्रवेश कर रहा था। टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला। पीछा करने के बावजूद वह नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया और फरार हो गया।
छोड़ी गई मोटरसाइकिल पर बंधे सामान की तलाशी लेने पर दो बोरियों में कुल 8 पेटियों में 72 लीटर अवैध नेपाली देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर आसपास के खेतों में तलाशी ली गई, जहां एक स्थान से 25 पेटियों में 225 लीटर अवैध शराब और बरामद की गई।
इस प्रकार कुल 33 पेटियों में 990 शीशियों में 297 लीटर अवैध नेपाली देशी शराब (ब्रांड- किसमिस सौंफ) बरामद की गई। बरामद शराब को आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत जब्त कर लिया गया है।
साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 72 के तहत कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई हेतु कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया