ग्राम विकास अधिकारी ने अपने मामा के लड़के के अस्वीकृत फर्म में किया कई लाखों का किया भुगतान
फर्म के मालिक और ग्राम विकास अधिकारी का भाई का हैं रिश्ता।
शासनादेश के अनुसार किसी सगे-सम्बन्धी का फर्म नही लगाया जा सकता।
महराजगंज।जनपद में ऐसे भी फर्म हैं जो धरातल पर नही हैं लेकिन ग्राम सभाओं में सभी प्रकार के सामाग्री का भुगतान उस फर्म द्वारा किया जा रहा हैं।ऐसे में सवाल उठना लाजमी हैं कि जब दुकान नही हैं तो सामाग्री किस दुकान से सप्लाई की जाती हैं। क्या उक्त फर्म केवल सरकारी धन का बंदरबाट करने के लिए कागजों तक ही सीमित हैं।
आयकर विभाग के अभिलेखों के अनुसार मिठौरा ब्लाक के भागाटार टोला अमतहाँ में हिंदुस्तान इंटर प्राइजेज के नाम से तैयब अंसारी द्वारा फर्म का संचालन किया जा रहा है।जिससे जनपद के ब्लाकों में इस फर्म से सामग्री के नाम पर सरकारी धन का भुगतान धड़ल्ले से किया जा रहा हैं।लेकिन जब इस फर्म का हकीकत का पता लगाने मीडिया टीम धरातल पर पहुँची तो नजारा ही कुछ अलग ही निकला।फर्म संचालक तैयब के पिता तसमुद्दीन ने बताया कि हमारा लड़का तो बाहर कमाता हैं तो फिर दुकान कैसे खोल देगा। हिंदुस्तान इंटर प्राइजेज के नाम से कोई दुकान नही हैं।
हिंदुस्तान इंटर प्राइजेज के मालिक तैयब ने दूसरे की दुकान को बताया अपना फर्म
मीडिया टीम के पड़ताल में हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज के मालिक तैयब ने बताया कि हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज भागाटार में स्थित हनुमान मंदिर के पास हैं।मीडिया टीम वहां भी पहुँची और पता चला कि वह दुकान राहुल बिल्डिंग मटेरियल के नाम से हैं जिसके मालिक भागाटार टोला अमतहाँ निवासी राहुल कनौजिया हैं जो अपने नाम से रजिस्ट्रेशन कराकर दुकान का संचालन कर रहे हैं।
आयकर विभाग के अभिलेख में क्या हैं दुकान का पता।
हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज के संचालक तैयब द्वारा आयकर विभाग में दिए गए अभिलेख में दुकान का लोकेशन भागाटार टोला अमतहाँ दिखाया गया हैं।जबकि तैयब द्वारा अपने फर्जीबाड़े को छिपाने के लिए दूसरे की दुकान को अपना दुकान बताया जा रहा हैं।
निचलौल ब्लाक के सात ग्राम सभाओं में हो रहा हैं भुगतान।
हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज द्वारा निचलौल ब्लाक के सात ग्राम सभाओं में सामग्री के नाम पर भुगतान किया जा रहा हैं जिसमें प्रशासनिक कार्य से लेकर स्टील का वर्तन तक का भुगतान किया गया हैं।
पिपराकाजी कलस्टर के हैं यह सभी ग्राम सभाओं।
निचलौल ब्लाक के पिपराकाजी क्लस्टर में सात ग्राम सभाएं आते हैं जिसमें पिपराकाजी,बरगदही,
सेमरहना,सिधावें,खोन्हौली,मोजरी
,रुदौली आता हैं।इन सभी ग्राम सभाओं में हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज के नाम से सामग्री का भुगतान किया जाता हैं इस संदर्भ में पिपराकाजी कलस्टर प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी एलहाक अंसारी से बात किया गया तो उनके द्वारा कहा गया कि फोन पर सभी बात रिकॉर्ड होती हैं मैं कुछ नही बताऊंगा।
ग्राम विकास अधिकारी एलहाक अंसारी का हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज से क्या हैं नाता।
मीडिया टीम के पड़ताल में भागाटार टोला अमतहाँ में हुआ बड़ा खुलासा।हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज के मालिक तैयब के पिता के बातों को माने तो ग्राम विकास अधिकारी एलहाक अंसारी उनके बहन के लड़के हैं।मतलब दोनो का आपस में ममेरात भाई का संबंध हैं जो निचलौल ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी हैं।
ग्राम विकास अधिकारी एलहाक अंसारी ने उड़ाई शासनादेश की धज्जियां।
शासन के नियमों के अनुसार किसी भी निविदा में ग्राम पंचायत सचिव,ग्राम प्रधान,अवर अभियंता,तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक के सगे संबंधी एवं रिस्तेदार द्वारा निविदा प्रस्तुत नही की जा सकती।तो फिर ग्राम विकास अधिकारी एलहाक अंसारी अपने ममेरात भाई तैयब अंसारी का फर्म हिंदुस्तान इंटरप्राइजेज कैसे लगा दिए,जो जांच का विषय हैं।
Comments
Post a Comment