पंकज जायसवाल ने असम में बोडोलैंड समुदाय विजन दस्तावेज़ लॉन्च किया
बोडोलैंड विजन दस्तावेज़ एक ऐतिहासिक और दीर्घकालिक महत्व का दस्तावेज़ है - पंकज जायसवाल
समुदायिक विजन दस्तावेज़ का उद्देश्य सतत शांति, सद्भाव और अखंडता तथा 26 समुदायों की आकांक्षाओं का संकलन है- प्रमोद बोरो, सीईएम बोडोलैंड
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, असम मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा और बोडोलैंड के सीईएम श्री प्रमोद बोरो के नेतृत्व में 2020 के ऐतिहासिक बोडो शांति समझौते के बाद बोडोलैंड में शांति और विकास को बढ़ावा मिला है। इस समझौते के तहत, बोडोलैंड के 26 समुदायों के योगदान से सामुदायिक विजन दस्तावेज़ तैयार किया गया है, जो क्षेत्र के विकास और समावेशिता के लिए एक मार्गदर्शिका है।
30 दिसंबर 2024 को गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में, पंकज जायसवाल ने २६ विजन दस्तावेजों में से एक सामुदायिक विजन दस्तावेज़ को लॉन्च किया, जिसमें असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, प्रमुख नेता और बीटीआर के समुदाय-आधारित संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। पंकज ने इसे बोडोलैंड के लिए ऐतिहासिक दस्तावेज़ बताया, जो सदियों तक प्रभावी रहेगा।
प्रमोद बोरो ने इसे क्षेत्र में समान अवसर, सद्भाव और समग्र विकास का आधार बताया और इसे बोडोलैंड के भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप करार दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य समेत असम सरकार के ५ कैबिनेट मंत्री, ४ सांसद, ४ विश्वविद्यालयों के कुलपति मुख्य सचिव डीजीपी समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
संवाददाता आनंद कुमार गुप्ता
महाराजगंज
महराजगंज एक्सप्रेस न्यूज़
Comments
Post a Comment