सीएचसी में लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, सीएमओ ने किया निरीक्षण,कमी देखे भड़के सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डीएन सिंह को लगाई फटकार


महराजगंज 
निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक नवजात और उसकी मां की मौत हो गई। यह मामला तब सामने आया जब प्रसूता और उसके जुड़वा बच्चों की डिलीवरी के दौरान केवल नर्स मौजूद थी और कोई अनुभवी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।

मिली जानकारी के अनुसार आरती देवी पत्नी सुरेंद्र भारती जिनका शादी बारोहिया में हुआ पहला डिलेवरी होने के नाते आरती अपने माइके रुद्रैली आई थी
लेबर पेन जब हुआ तो एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में मंगलवार रात 8 बजे लाया गया था जहां महिला के पेट में जुड़वा बच्चे थे डिलेवरी के दौरान एक शिशु होने के बाद महिला को झटका आया और महिला की मौत हो गई ।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसव में दौरान महिला डाक्टर बाहर घूम रही थी और बेटी की जान चली गई अगर समय से डाक्टरों ने इलाज किया होता तो बेटी सहित दो बच्चे सही सलामत बच जाते। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने गर्भवती के इलाज में लापरवाही बरती है। इसके चलते गर्भवती और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और निचलौल सीएचसी अधीक्षक डीएन सिंह को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां पाई गईं। सीएमओ ने अधीक्षक को सुधार के सख्त निर्देश दिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।


लापरवाही के कारण मौत, सीएमओ ने खामियों पर जताई नाराजगी
सीएमओ के निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां उजागर हुईं। इसमें स्टाफ की अनुपस्थिति, उपकरणों की कमी, और डॉक्टरों की रोस्टर प्लान में गड़बड़ी, एवं सीएचसी में कम मरीजों का आना रजिस्टर देख भड़के,कहा कुछ विभाग के लोग मिल कर मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल से साठ गांठ होने का संकेत जताया
और समय पर चिकित्सीय सहायता का न मिल पाना प्रमुख रहे। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया