राष्ट्रपति पुरस्कृत अभय शंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने 400 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
महराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा रामनगर के निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कृत समाजसेवी अभय शंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने 400 जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की।
ये भी देखें 👇👇
अभय शंकर सिंह अपनी समाजसेवा और ग्रामीण विकास के कार्यों के लिए जाने जाते हैं। वह वर्षों से समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग की सहायता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उन्होंने ठंड के प्रकोप को देखते हुए किया, जिससे निर्धन और बेसहारा लोगों को राहत मिल सके।
ग्राम सभा रामनगर के विकास में अभय शंकर सिंह का योगदान सराहनीय है। ग्रामीणों के मुताबिक, वे न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं बल्कि गांव के विकास कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनकी सेवा भावना और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
यह आयोजन उनके सामाजिक सेवा कार्यों की एक कड़ी है, जो यह दर्शाता है कि समाज के प्रति उनके समर्पण में कोई कमी नहीं है। ग्रामीणों ने उनके इस कदम की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment