निचलौल तहसील में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

निचलौल तहसील में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरस्वती ग्रुप आफ कॉलेजेस एमडी पवन दुबे रहे ।
समारोह में बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष श्री करुणाकर त्रिपाठी के ओजस्वी भाषण ने कार्यक्रम को ऊर्जावान बनाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगम पाण्डेय, उपाध्यक्ष अशोक मणि त्रिपाठी, महामंत्री विजय तिवारी और अन्य पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता और गजेंद्र मिश्र ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर देहरादून में सीजीएम संदीप तिवारी, तहसीलदार अमित सिंह तथा अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन निचलौल के पूर्व अध्यक्ष देश दीपक पाण्डेय ने की वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चंद्र पाण्डेय के सानिध्य और प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

इस अवसर सैकड़ो अधिवक्ता सहित सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया