खेत जा रहे युवक को दबंगों ने रस्ते में घेर पीटाकर किया लहूलुहान मुकदमा दर्ज
(महराजगंज)ठूठीबारी
कोतवाली क्षेत्र में खेत जा रहे एक व्यक्ति को कुछ लोग बिना कुछ कहे सुने रस्ते में घेर कर मारपीट कर घायल कर दिया ।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहरौली निवासी मनोज यादव ने बताया कि गांव के ही हरिलाल यादव
और हमारे बीच खलिहान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था । उस विवाद को लेकर 12 अप्रैल को दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ था कि कोई पक्ष उस विवादित जमीन पर कोई काम नहीं करेगा। 25 अप्रैल की शाम 6
बजे वह आवश्यक कार्य से खेत की तरफ जा रहा था। उसी बीच वृजेश, नन्हे, व मिन्टू उर्फ युवराज एक राय होकर लाठी डण्डे से लैश होकर उसको अचानक बिना किसी बातचीत व विवाद के बुरी तरह से मारना पीटना शुरू कर दिए। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
जिसके बाद पीड़ित ने ठूठीबारी थाना में शिकायत किया और दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्थानीय पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि बृजेश, नन्हे, व मिन्टू उर्फ युवराज के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment