नवोदित कलाकारों ने दिखाया उत्साह का परिचय,संगीत साधना से बताइ अपनी पहचान
निचलौल क्षेत्र के नवोदित कलाकारों ने संगीत एवं नृत्य के माध्यम से अपने विशेष आभा का परिचय देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ! बैठवलिया के पाम पैलेस में नवोदित कलाकारों के द्वारा गरीब बेसहारा बच्चों के सहायतार्थ चैरिटी कार्यक्रम आयोजित था ! इस अवसर पर कुंदन मद्धेशिया ने "ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन" गाकर भक्ति भावना से श्रोताओं ओत प्रोत किया तो अमर अन्जन ने हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह गजल गाकर लोगों को प्रभावित किया ! करीना पासवान ने प्रभुभक्ति की महिमा बता लोगों के हृदय में भगवत् प्रेम जागृत किया तो पप्पू गौतम ने जिंदगी के सफर में बहुत कांट बा गाकर जिंदगी के सच्चाई को बतलाने का कार्य किया ! नमन यादव ने "पत्थर उठा नहीं पाई तो बालू ले आई" गाकर उपस्थित दर्शकसमाज को सेवा भावना की ओर आकर्षित किया तो जीवन कुमार ने ईश्वर भक्ति की महिमा बता श्रोताओं को रिझाने का काम किया ! पीहू श्रीवास्तव एवं खुशी शर्मा के नृत्य ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया ! इससे पहले बाबा ज्ञान दास शिशु मंदिर के छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत किया ! मुख्य अतिथि निचलौल के पूर्व थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह ने अन्य संभ्रांत जनों के साथ सभी नवोदित कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड के द्वारा सम्मानित किया ! कार्यक्रम संचालन विकास कुमार त्रिपाठी ने किया तो कार्यक्रम समीक्षा हेतु निर्णायक मंडल में अभिषेक श्रीवास्तव हरेंद्र मद्धेशिया एवं विशाल तिवारी रहे ! इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक चंद्रेश शास्त्री के द्वारा गया गया गीत मेरी जिंदगी खुली किताब की तरह को भी सराहना मिली ! कार्यक्रम में विशेष रूप से उमाशंकर पाल नंदकिशोर मोदनवाल बृजेश जायसवाल मंजू जायसवाल दुष्यंत सिंह अमन पाल विशाल पांडे की उपस्थिति रही !
Comments
Post a Comment