खाद दुकानों पर विधायक का छापा, तस्करी और कालाबाजारी पर कसा शिकंजा डीडी को दिए निर्देश
विधायक प्रेम सागर पटेल का औचक निरीक्षण – मचा हड़कंप
महराजगंज जनपद के सिसवा विधानसभा के सिरौली और निचलौल क्षेत्र में शुक्रवार को सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही दुकानों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर सटर गिराने लगे।
जबरन बेचे जा रहे उत्पाद – किसानों का हो रहा शोषण
निरीक्षण के दौरान विधायक को शिकायत मिली कि कुछ दुकानदार किसानों को खाद के साथ जबरदस्ती जिंक व अन्य उत्पाद खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। इस पर नाराज विधायक ने जिला कृषि अधिकारी (डीडी) को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेपाल तस्करी की पर विधायक सख्त
निरीक्षण के दौरान विधायक ने खाद की तस्करी को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र से नेपाल में उर्वरकों की तस्करी की सूचना है। इस पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
कसते जा रहे हैं शिकंजा – प्रशासन अलर्ट मोड में
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के किसान पहले ही महंगाई और मौसम की मार से परेशान हैं, ऐसे में यदि दुकानदार किसानों का शोषण करेंगे तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खाद की किल्लत और कालाबाजारी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक ने जिला कृषि अधिकारी को आदेशित किया है कि सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जाए ताकि तस्करी पर लगाम लगे और किसानों को समय पर सही दर पर खाद उपलब्ध हो सके।
Comments
Post a Comment