फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

निचलौल (महराजगंज)। नगर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार तिवारी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन से की गई। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएँ भी दीं।

इस अवसर पर विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 1 से 6 तक के लगभग 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू, भगत सिंह, झाँसी की रानी, शिक्षक, एडवोकेट, डॉक्टर, माता लक्ष्मी, दुर्गा आदि रूपों में शानदार अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता तीन समूहों में आयोजित की गई—कक्षा 1-2 प्रथम समूह, कक्षा 3-4 द्वितीय समूह तथा कक्षा 5-6 तृतीय समूह। निर्णायक मंडल में लालमन सिंह, प्रजिला मनु, मुस्कान अग्रवाल और सुमित भट्ट शामिल रहे, जिन्होंने अत्यंत सूझबूझ के साथ परिणाम घोषित किए।

विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे—
प्रथम समूह: प्रथम – आरुष त्रिपाठी, द्वितीय – द्रव्य त्रिपाठी, तृतीय – आर्यन चौधरी
द्वितीय समूह: प्रथम – राजलक्ष्मी, द्वितीय – श्रेया वर्मा, तृतीय – अमृता
तृतीय समूह: प्रथम – नीमा मनु, द्वितीय – सान्वी त्रिपाठी, तृतीय – अंशिका पटवा

सभी विजेताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो एवं शिक्षकों द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों को पंडित नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे और बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?