11 बोरी धान बीज के साथ एक गिरफ्तार
11 बोरी धान 1बोरी बाजरा बीज के साथ एक गिरफ्तार
बीती रात करीब 2.30 बजे ठूठीबारी कोतवाली पुलिस के एसआई रोहित सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिला की तस्करों का झुंड धान के बीज को साइकिल पर लादकर नेपाल सीमा में प्रवेश करने वाले सूचना मिलने के बाद अपनी टीम के साथ पहुंचे एसआई रोहित यादव भरवलिया गांव के समीप चंदन नदी बंधे पर साइकिल पर लदी धान की बोरियां नेपाल ले जाते समय एक युवक को धर दबोचा वही अन्य तस्कर साइकिल पर लदी धान बीज छोड़कर भागने में सफल हो गए जांच के दौरान चार साइकिल पर 11 बोरी धान के बीज व 1बोरी बाजरा बीज के साथ पकड़ा गया कोतवाली क्षेत्र के नौनियां टोला नेटुअहियां निवासी श्रवण कुमार गुप्ता के रुप में हुआ जिस पर अग्रिम कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कस्टम कार्यालय को सुपुर्द किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment