#महराजगंज सऊदी में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत ।
सऊदी में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
- विगत पांच वर्षों से सऊदी में करता था फर्निचर का काम
- एक माह से चल रहा था बीमार इलाज के दौरान हुई मौत
https://youtu.be/ypSL-YNs6lg
https://youtu.be/ypSL-YNs6lg
ठूठीबारी । कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा तुरकहिया में उस समय मातम छा गया जब सऊदी से उसी गांव के निवासी रामनिवास की मौत की सूचना मिली। सूचना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। वही उसके परिजनों का रो रो बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल तहसील के ग्राम तुरकहिया(माधवनगर) निवासी रामनिवास विश्वकर्मा पुत्र राम प्रसाद उम्र 45 वर्ष विगत पांच वर्षों से अपने परिवार का जीवन यापन करने के लिए सऊदी के अस्पताल में फर्नीचर बनाने का काम करता था। दो वर्ष पूर्व वह अपने गांव आ वापस फिर सऊदी चला गया। इधर करीब एक माह से उसकी तबियत ठीक नहीं चल रही थी। उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी कि अचानक इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामप्रधान कृष्ण गोपाल ने बताया कि मृतक ने अपने पीछे पत्नी गुड्डी , दो लड़के मिथुन, करण, दो लड़कियां प्रियंका (शादीशुदा) व प्रीति 20 वर्ष अविवाहित छोड़ गया । दुःख की बात यह है कि लॉकडाउन के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा ठप है। अब ऐसे में मृतक का शव कैसे व कब आएगा इसको लेकर चर्चाएं चल रही है।
आनंद गुप्ता की रिपोर्ट
ठूठीबारी/महराजगंज
आनंद गुप्ता की रिपोर्ट
ठूठीबारी/महराजगंज
Comments
Post a Comment