निचलौल के आबादी में दिखा तेंदुआ दहदत में लोग

निचलौल आबादी में दिखा तेंदुआ
महराजगंज के निचलौल रेंज के लेदी जंगल सटे रामचन्द्रही गांव में तीन सप्ताह बाद फिर दो शावकों के साथ तेंदुआ फिर देखा गया। जंगल से भटककर आए तेंदुए को ग्रामीणों के शोर मचाने पर फौरन जंगल की ओर लौटना पड़ा। ग्रामीणों की सजगता से किसी प्रकार की अनहोनी नहीं होने पाई।
रामचन्द्रही व लेदी गांव जंगल से सटे हैं। तीन सप्ताह पहले भी दो शावकों के साथ तेंदुआ रामचन्द्रही गांव में रात में आया था। गांव निवासी विजयनाथ मिश्र की छावनी के पास खड़ंजा सड़क पर ग्रामीणों ने देखा था। शोर मचाने पर तेंदुआ जगंल की ओर गया था। इधर रविवार की रात जंगल से निकला तेंदुआ अपने दो शावकों संग रामचन्द्रही व लेदी गांव के बीच चौराहे तक पिच सड़क से होकर चला आया। इस बीच कुछ ग्रामीण जगे थे।
ग्रामीणों ने जब शोर मचाया और टार्च से लाइट जलाई तब तेंदुआ मक्का के खेत से होकर जगंल की ओर वापस लौट गया। तेंदुए के आने से रामचन्द्रही, लेदी व करमहिया गांव के लोगों में दहशत बना हुआ है। ग्रामीण पूरी रात जगकर अपने पशुओं की रखवाली कर रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया