पारिवारिक कलह से तंग युवक ने लगाई फाँसी


सिंदुरिया/महराजगंज

महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर टोला मोतीपुर में रविवार को दोपहर 2:00 बजे लगभग एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने ही घर के अन्दर फाँसी लगा ली।लोगों को जानकारी होने पर सिंदुरिया पुलिस को सूचित किया और मौके पर सिंदुरिया पुलिस चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवमीनाथ पुत्र कृपाल उम्र 25 वर्ष  ने अपने  घर मे फाँसी लगा ली।ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी गुंजा किसी बात को लेकर एक माह पूर्व अपने मायके चली गई थी और वह घर पर अकेला रहने से वह परेशान रहने लगा और आज उसने फाँसी लगा ली।इसकी जानकारी उसकी बहन उसके घर दोपहर 3:00 बजे के लगभग आई और उसको आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर वह झरोखे से अंदर देखा तो वह फाँसी से लटक रहा था तो आनन फानन में आस पास के लोगों को सूचित किया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंदुरिया पुलिस चौकी को दिया।सूचना मिलते ही सिंदुरिया पुलिस चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया