संयुक्त टीम की छापेमारी में सैकड़ो बोरी कनाडियन मटर बरामद24घण्टे बाद टूटा गोदाम का तालारात भर एस एस बी करती रही गोदाम की रखवाली
एसडीएम नौतनवा जसवीर सिंह की मौजूदगी में तोड़ा गया गोदाम का ताला
छापेमारी के पूरा विडियो देखें👇👇👇
https://youtu.be/H2ZDCopusS4
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में हो रही बेखौफ तस्करी पर लगाम कसने के लिए कोतवाली पुलिस व 22 वाहिनी एसएसबी ठूठीबारी की सयुंक्त टीम ने लगातार दूसरे दिन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रामगढ़वा के टोला नौडियहवा में एक मकान में छिपा कर रखा गया सैकड़ो बोरी कनाडियन मटर बरामद किया।जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सयुंक्त टीम ने बताया की मुखबिर की सूचना के आधार पर नौतनवा एसडीएम जसवीर सिंह व एसएसबी सहायक सेनानायक मनोज सजवाल व ए० के० तिवारी की मौजूदगी में उक्त गोदाम का ताला तोड़ा गया।गोदाम में सैकड़ो बोरी नेपाल से अवैध तरीके से तस्करी के जरिये लाया गया कनाडियन मटर बरामद हुआ ।विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 25 किग्रा के 138 बैग व 50किग्रा के 20बैग मटर को एस एस बी अपने ट्रक से कैम्प ले गई।मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की शाम एस एस बी २२वाहिनी के एस आई दोर्जे ने गोदाम को लिया था निशाने पर लेकिन किसी के न मिलने पर बीती रात से ही एस एस बी के जवान उस गोदाम की पहरेदारी करती रही। आखिर शनिवार को उपजिलाधिकारी नौतनवा की मौजूदगी मे 24घंटे बाद गोदाम का ताला तोड़ा गया और उसमे रखा हुआ मटर बरामद की गई। वही गृहस्वामी ने बरामद कनाडियन मटर के संबंध में अनभिज्ञता ज़ाहिर की।
छापेमारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण प्रसाद,एसआई अजित कुमार ,एसएसबी एएसआई अंगचुक दोर्जे सहित अन्य एसएसबी के जवान व कांस्टेबल मौजूद रहे।क्षेत्र के लोगो का कहना है कि अगर एस एस बी अपना काम जिम्मेदारी व ईमानदारी से कर रही होती तो इतना तस्करी के माध्यम से आया हुआ माल सीमा पार कर भारत मे घरों मे नही आ पाता। इससे यह स्पस्ट होता है की बार्डर पर सुरक्षा एजेंसिया कितनी सतर्क है वही नेपाल के सुरक्षा कर्मी भारत से कुछ भी महामारी को देखते प्रवेश नही करने दे रहे हैं।
Comments
Post a Comment