ग्राम प्रधान को 9लाख10हजार मिले, इस वायरल हो रही खबर को डीपीआरो ने किया खंडन
ग्राम प्रधान को 9लाख10हजार मिले, इस वायरल हो रही खबर को डीपीआरो ने किया खंडन
गोरखपुर
आजकल महामारी के दौर में सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की धनराशि अवमुक्त की जा रही है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई।इसी बीच एक खबर वायरल हो रही है जोकि ग्राम प्रधानों से संबंधित है इस वायरल खबर में कहा गया कि प्रधानों के खाते में 9 लाख 10 हजार सरकार द्वारा भेजे गए हैं जोकि ग्रामीणों के लिए है इसको लेकर कई स्थानों पर तरह तरह की बातें उभरकर आ रही हैं और तेजी से वायरल हो रही खबर के बीच गोरखपुर के डीपीआरओ द्वारा खबर की वास्तविकता पर प्रकाश डाला गया है और उन्होंने इस बात का खंडन किया है कि कोई भी धन ग्राम प्रधानों को इस संबंध में नहीं जिए गए हैं।
डीपीआरो गोरखपुर हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि सोशल मीडिया में कई जगह बात चल रही है कि ग्राम पंचायत के प्रधान के खाते में 9 लाख 10000की धन राशि मास्क और सैनिटाइजर बांटने के लिए आई है।कुछ लोगो ने फोन से भी ये बताया।ज़िला पंचायत राज अधिकारी होने के नाते ये स्पष्ट करना चाहता हु की ऐसी कोई भी अलग से धनराशि किसी भी ग्राम पंचायत में नही आई है।प्रधान या कौई भी सम्मानित नागरिक अपनी स्वेच्छा से कुछ बांट रहे हैं तो ये उनकी मानवता है।
Comments
Post a Comment