झरहि नदी के मिट्टी निकलने को लेकर ग्रामीण हुए अक्ररोसित
झरहि नदी के मिट्टी निकलने को लेकर ग्रामीण हुए अक्ररोसित
विडियो लिंक 👇👇
ठूठीबारी थाना के अंतर्गत ग्राम सभा राजबारी व ठूठीबारी के बीच बहाने वाली झरिही प्यास नदी जो दो तहसील का बिभाजन भी करती है से बाईपास सड़क निर्माण हेतु निकाली जा रही मिट्टी को लेकर ग्राम सभा राजबारी के जनता लामबंद हो गए ।
बताते चले कि ग्राम सभा ठूठीबारी में झरहि प्यास नदी के पूर्बी तटबंध पर नौतनवा रोड स्तिथ राजाबारी झरहि पुल से कस्टम कार्यलय तक 850मीटर बाईपास सड़क का निर्माण हो रहा है जिसपे मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा है शुक्रवार को ठेकेदार द्वारा झरहि नदी के पश्चिमी तटबंध से ग्राम सभा राजबारी को ओर से नदी की मिट्टी को काटकर पुर्वी तटबंध पर सड़क निर्माण में मिट्टी पटाई की जा रही थीं जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए ट्रक्टर ट्राली जेसीबी मशीन को रोक दिए ।
रोकने के बाद ग्रामीण कोतवाली जाकर सूचना दिए संज्ञान में लेकर ठूठीबारी कोतवाल विजय नरायन मौके पर पहुंचे तभी एक सिचाई बिभाग नीचलौल के अधिकारी पहुंच कर मिट्टी निकासी को मना किया कुछ लोग शनिवार को दुबारा आकर मिट्टी निकलने की प्लांनिग कर रहे थे कि ग्रामीण पहुंच गए लामबंद हो गए जिससे फिर सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार के आदमियों को वापस आना पड़ा ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि श्री राम यादव ने कहा कि हमारे ग्राम सभ की तरफ अगर नदी खुदाई होती है तो उस नदी की मिट्टी को हमारे ग्राम सभा के पश्चिमी तट बंद पर रखा जाय क्योंकि सड़क निर्माण कार्य होने से पूर्बी तटबंध काफी ऊंचा हो गया है जिसके कारण आने वाले बरसाती बाढ़ के पानी से डूब जाएगा इस लिए ग्राम सभा को बचाने के लिए झरहि नदी को पश्चिमी तट बन्ध को ऊँचा करना अति आवश्यक है । राजबारी प्रधान ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर भी आज हमने माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया है ।उक्त पर ऋषिकेश यादव,शेषमणि पटेल,बिनोद,प्रदीप पटेल,जयप्रकाश,प्रहलाद,इंद्रदेव, अशोक दीनानाथ, ओमप्रकाश, भुटेली, सोमन, सहित सैकङो ग्रामीणों उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment