ग्राम सभा की जमीन पर ग्राम प्रधान ने किया अबैध कब्जा
ग्राम सभा की जमीन पर प्रधान ने भी किया अबैध कब्जा
ठूठीबारी । निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी कोतवाली अंर्तगत ग्राम सभा कटखोर छोटा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के दक्षिण ग्राम सभा की आबादी लगभग एक एकड़ जमीन है जिस पर ग्राम सभा के लगभग दर्जनों लोग अबैध रुप से कब्जा कर रहे है मजे की बात है की ग्राम प्रधान भी अबैध कब्जा करने में पिछे नही है ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर खंभा लगाकर बकायदे टिनशेड डालकर कब्जा किया गया है ग्राम प्रधान पति युनुस ने बताया की आबादी की जमीन पर मेरा पहले से कब्जा है वही ग्राम प्रधान कसीरुन निशा ने बताया की गांव के कुछ लोग इस समय अबैध रुप से ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रहे थे जिसकी सूचना लेखपाल को दिया गया है लेखपाल शीव कुमार रंजन ने बताया की ग्राम प्रधान को पुलिस का सहयोग लेकर अबैध कब्जा रोकने के लिए नृदेश दिया गया है ग्रामीणों ने बताया की ग्राम सभा की खाली जमीन थी तो शादी विवाह व किसान खलिहान के रूप में प्रयोग करते थे अवैध कब्जा हो जाने से ग्रामीणों की समस्या बढ़ गई है । इस संबंध में निचलौल एसडीएम अभय कुमार गुप्ता ने बताया की अबैध कब्जा रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है
Comments
Post a Comment