घरेलू विवाद को लेकर अधेड़ ने खाया जहर हुई मौत

घरेलू विवाद को लेकर अधेड़ ने खाया जहर हुई मौत 
बरगदवा निवासी कैलाश अग्रहरी पुत्र राजकुमार अग्रहरी पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया।
बताते चले कि परिजन चिकित्सा हेतु निचलौल से महराजगंज ले गए जहाँ चिकित्सा के दौरान आज सुबह 9 बजे के  उसकी मृत्यु हो गई। आयरन स्टोर व्यापारी राजकुमार के तीन बेटों में कैलाश अग्रहरी 40 वर्ष सबसे बड़ा था। शादी के बाद अपने दूसरे मकान में पत्नी के साथ रहता था तथा अपना निजी कारोबार करता था। परिवार में दो बेटियां एवं दो बेटे हैं। कौलेश अग्रहरी का वैवाहिक जीवन सुखी नहीं था।प्रायः पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। सोमवार रात शाम को पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा हुआ,जिससे क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खा लिया।जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल निचलौल सी.एच.सी.केंद्र ले गए वहाँ से रात में ही इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ इनकी चिकित्सा के दौरान मृत्यु हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शव को उधर ही जलाए जाने की बात चर्चा में आ रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया