इंडो नेपाल सीमा पर स्थित लक्ष्मीपुर बना तालाब नहीं बना सड़क ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्राम प्रधान ने डकार लिया ग्रामीणों से लिया हुआ चंदा 
इंडो नेपाल सीमा पर स्थित लक्ष्मीपुर बना तालाब नहीं बना सड़क ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 
ग्रामीणों का आरोप प्रधान ने ले लिया चंदे के रूप में बाइस हजार रुपए ।फिर भी तालाब जैसे सड़क पर चलने को ग्रामीण है मजबूर 

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3724769984200826&id=1902011789809997
उक्त मामला यूपी के महाराजगंज जनपद अंतर्गत निचलौल ब्लाक स्थित इंडो नेपाल सीमा पर बसा लक्ष्मीपुर जो बराबर सुर्खियों में बना रहता है ।बताते चलें कि  इंडो नेपाल सीमा पर स्थित लक्ष्मीपुर में  एक पुलिस चौकी भी है  नेपाल सीमा से सटे हुए गांव है  बावजूद विकास के नाम पर शून्य है  यहां तक कि ग्रामीणों का आरोप है कि जब ग्राम प्रधान से सड़क बनवाने के लिए कहा गया  तो प्रधान ने  बजट न होने का हवाला दिया  और चंदा मांगा  ग्रामीणों ने चंदा के रूप में बाइस हजार इकट्ठा कर दे दिया  इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण नहीं हो सका  हल्की बारिश होने के बाद की स्थिति  बिगड़ी हुई नजर आ रही है  पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील है  पानी से  भरी हुई सड़क  एक तरफ संक्रमण को दावत दे रही है तो दूसरी तरफ मौत को भी दावत दे रही है 
 अब तक कई लोग तालाब व गड्ढे जैसे सड़क पर पानी में गिर चुके हैं यहां तक कि ग्रामीणों का कहना है एक लड़के का  गिरने से पैर भी फैक्चर हो गया  
ग्रामीणों के मांग के बाद भी  अब तक विभागीय कार्यवाही नहीं हुई और ना ही सड़क निर्माण । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि  जहां सड़क सरकारी बजट से बनने चाहिए  वहां  सरकारी बजट से तो बना नही है चंदा भी ग्राम प्रधान द्वारा ले लिया गया बावजूद अब तक निर्माण ना होने से  कभी भी महामारी फैल सकती है  आए दिन  ग्रामीण  चोट के शिकार हो रहे हैं इस दौरान अनिल कुमार यादव,देवेन्द्र यादव,सहादत अली, पीपीचंद गुप्ता,गोपाल,गोविन्द,गणेश,जमुना यादव,भीम साहनी,आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया