पीएम आवास के सरकारी दावे फेल जर्जर मकान में रहने को विवश हैं महिला

पीएम आवास के सरकारी दावे फेल जर्जर मकान में रहने को विवश हैं महिला
नौतनवां। तहसील अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लॉक का एक मामला सामने आया है जहां एक गरीब महिला इस बरसात के मौसम में कठीनाईयों का सामना करने को विवश हैं।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूद्रपुर शिवनाथ में शनिवार को हल्की सी बारिश ने जर्जर मकान मे रह रही एक महिला के लिए मुसीबत बन गया।
और इस हल्की बारिश में विधवा महिला शकरुन को अपने दो बच्चो के साथ संकटों का सामना करते हुए किसी तरह रात काटना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार गरीबों के हित की बात करते हुए उन्हें आवास मुहैया कराने की बात करती है लेकिन यह बात कहीं ना कहीं झूठी और हवाई साबित होता हुआ नजर आ रहा है।
 बताया गया कि ग्राम पंचायत रूद्रपुर शिवनाथ में हल्की सी बारिश ने हर गरीबो को सकते में डाल दिया है जिससे गरीबों को काफी परेशानियों में अपना गुजर करना पड रहा है।और पीएम आवास के नाम का प्रलोभन देने वाली सरकार के दावे की हकीत यहां कुछ और ही है।
उक्त ग्राम पंचायत में शकरून पत्नी स्वर्गीय ग्यासुद्दीन काफी दिनो से अपने जर्जर मकना में दो बच्चो को लेकर रहती है।शनिवार को जैसे ही हल्की बारिश शुरू हुई तो शकरून का मकान भरभरा कर गिर गया जिससे उक्त असहाय महिला और उसके दो बच्चों को कडी कठीनाईयों का सामना करना पडा हैं उक्त परिवार ने किसी तरह रात गुजरा कर रहे है ।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया