प्रधान ने दी शिकायतकर्ता एवं पत्रकारों को जान से मारने की धमकी
प्रधान ने दी शिकायतकर्ता एवं पत्रकारों को जान से मारने की धमकी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप किया कार्यवाही की मांग
महाराजगंज। आज निचलौल विकास खंड के ग्राम पंचायत कटहरी निवासी समाज
सेवी सद्दाम खांन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कार्यवाही की मांग की।
सेवी सद्दाम खांन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन में लिखा है कि कुछ दिन पूर्व कटहरी खुर्द तथा पैकौली ग्रामसभा में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी तथा गमन के आरोप को लेकर हमने और गांव के ही संतोष वर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिस पर 3 सदस्य टीम गठित कर जांच हुई,जांच में घोटाला सही पाया गया। जिस पर इन ग्राम प्रधानों के ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ, जिससे बौखलाए ग्राम प्रधान मनोज पांडे और अरविंद मिश्रा 5 जून को सांय 7 बजे हम दोनों शिकायतकर्ता एवं पत्रकारो जो कि इस गमन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए थे। उनका फोटो खींचकर जान से मरवाने की धमकी दी।
Comments
Post a Comment