क़वारन्टीन राहे प्रवासी मजदूर को अभी तक नही मिला राशन किट, जिम्मेदार मौन
क़वारन्टीन राहे प्रवासी मजदूर को अभी तक नही मिला राशन किट, जिम्मेदार मौन
देखे वीडियो 👇👇👇
https://youtu.be/hYdgGe3uXbM
ठूठीबारी महराजगंज
निचलौल ब्लाक अंतर्गत ग्राम निपनिया में बाहर से आये लगभग 35 प्रवासी मजदूर जो
क़वारन्टीन रहे जिनको ब्लाक से राशन सामग्री मिलना था लेकिन कुछ जिमेदार लोगो की उदासीनता से अभी तक मजदूरों को कुछ भी नही मिला सूत्रो की माने तो जो राशन किट मिला था उसको ग्राम प्रधान ने अपने चहेतों को दे कर अपना नाम करने मे लगा ।
वही क़वारन्टीन रहे प्रवासी मजदूरों ने कहा की हमे प्रधान द्वारा किसी प्रकार की सहायता नही मिला है । इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ प्रर्दशन किया । सरकार द्वारा बनाए गए योजनाओं को कुछ ग्राम प्रधान,और सरकारी नौकरशाहों ,के मिलीभगत से सरकार बदनाम करने मे लगे ।अब सवाल उठना लाज़मी है की जहाँ पूरा देश कॅरोना जैसे महामारी से लड़ रहा है कुछ समाजसेवी दिल खोल के सेवा भाव मे लगे वही ग्राम प्रधान मजदूरों का निवाला छीनने में लगे है ।ग्रामीणों ने जब हलका लेखपाल और सेक्रेटरी से बात करने की कोशिश की तो झार के ग्रामीणों का फोन काट दे रहे है । इस दौरान प्रवासी मजदूर अनिरुद्ध ,गिरजेश,कन्हैया, आशीष, सूरज,सुनील,आकाश, ब्राहिम, इस्माइल, तुफैल, समुलाह, फरियाद, लछुमन, मनोज,सुदर्शन आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment