आदमखोर बन्दर ने जानलेवा हमला कर पाँच व्यक्तियो को किया घायल
आदमखोर बन्दर ने जानलेवा हमला कर पाँच व्यक्तियो को किया घायल
सिद्धार्थ गौतम
निचलौल / महाराजगंज
प्राप्त सुचना के अनुसार चौक रेंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा नक्शा बक्शा में तीन दिनो से जंगली काले बन्दर का आतंक बढ़ गया था , पुरे गाँव के लोग इस बन्दर के आतंक से दर कर घर में छुप जाने को मजबूर हो गए थे ।बन्दर इतना आतंक मचा दिया था की लोग घर से निकलने में दर ,भय व पुरे गांव में दहसत का माहौल बन गया था ।
ग्रामीणों द्वरा बताया गया की गाँव में जंगल से बदमास व आदमखोर किस्म का एक काला बन्दर आ गया था ,जो गाँव के सभी छतो पर उछलते कूदते हुये लोगो को मारने व काटने के लिए दौराने लगा , इस बन्दर के आतंक से सभी लोग अपने घर में छुप कर रहने लगे ।
दो दिनों तक बन्दर के आतंक की जानकारी ग्रामीणों द्वारा चौक रेंज के वनाधिकारी/ रेंजर को दिया गया ।अपने टीम के साथ वंनधिकारी मौके पर आये और स्थिति का जायजा लिए और बंदर को पकड़ने के लिए जाल बिछादिए , दिन भर बन्दर को पकड़ने में लगे रहे लेकिन आदमखोर बंदर पकड़ में नही आया ।
वन के कर्मचारियों द्वारा बन्दर को शाम तक नही पकडे जाने पर विवश होकर ग्रामीणों से कहे की इस आदमखोर बन्दर को पकड़ने के लिए एक वनमानुष बुलवाना पड़ेगा तब बन्दर पकड़ में आएगा और इसमें पन्द्रह हजार रूपये लगेगा आप लोग व्यवस्था कराकर बताईयेगा कह कर वन विभाग के अधिकारी / कर्मचारी चले गए ।
अगले दिन मंगलवार दिनाँक 02-06-2020 को सुबह 6से 7 बजे के करीब पाँच लोगो को जख्मी कर दिया ।गाँव के निवासी राम सनेही पुत्र गुजर उम्र 70 वर्ष ने गाँव में स्थित राम जानकी मंदिर का पुजारी हैं मन्दिर में पूजा कर रहे थे तभी अचानक आदमखोर बन्दर आ गया और पुजारी को सिर और हाथ में हांथ के पंजो से मारकर मारमार कर घायल कर दिया और सिर और हाँथ से मांस निकालकर खाने लगा ये देख ग्रामीण दौड़कर लाठी डंडा , लुकारा ,आदि लेकर दौराने को जाने लगे लेकिन आदमखोर बंदर ग्रामीणों को ही दौराने लगा । गाँव के विजय कुमार पुत्र सुबाष ,नवमी पुत्र त्रिलोकी ,हाकिम आदि पाँच लोगो को आदमखोर बन्दर ने जख्मी कर दिया है । घायल व्यक्तियो को घर वाले दवा कराये ।
वन विभाग की टीम पहुँच गया और आदमखोर बन्दर को पकड़ने में लग गया काफी मसकक्त के बाद आदमखोर बन्दर पकड़ में आया वन विभाग की टीम अपने साथ लेकर गए ।अब गाँव के लोग सुकून में हैं।
Comments
Post a Comment