एस एस बी के जवानो पर तस्करों ने जम कर किया पथराव, हथियार भी छीनने की कोशिश की 8 नामजद सहित 150अज्ञात तस्कर पर मुकदमा दर्ज
एस एस बी के जवान पर तस्करों ने जम कर किया पथराव, हथियार भी छीनने की कोशिश की 8 नामजद सहित 150अज्ञात तस्कर पर मुकदमा दर्ज ।
इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित शितलापुर एसएसबी बीओपी को तस्करों ने शनिवार की रात को लाठी डंडो के साथ घेराव कर लिया। उसके बाद तस्करों ने बीओपी के संतरी को जान से मारने पीटने कि धमकी देते हुए हथियार छीनने की कोशिश करने लगे। मौके पर पहुंचे बीओपी कमांडर के साथ भी तस्करों ने दुर्व्यवहार करते हुए हमलावर हो गए। जिसकी सूचना जवानों ने स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गए।
शितलापुर बीओपी कमांडर अंशुल ने बताया कि एसएसबी जवानों द्वारा सीमा की सुरक्षा करते हुए नेपाल से भारत लाई जा रही विदेशी मटर सहित अन्य समानों को तस्करों के कब्जे से पकड़ लिया गया था। जिससे नाराज तस्कर भारी संख्या में गोलबंद होकर रात के अंधेरे में बीओपी को लाठी डंडो के साथ घेराव कर लिया। उसके बाद बीओपी की निगरानी में तैनात संतरी को जान से मारने पीटने की धमकी देते हुए हथियार छीनने लगे। संतरी की आवाज सुन मौके पर पहुंचे अन्य जवानों ने तस्करों से किसी तरह हथियार वापस लिया। वही संतरी की हथियार छीनने में नाकाम तस्करों ने बीओपी कमांडर के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए हमलावर हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि बीओपी कमांडर अंशुल की तहरीर पर आरोपी शिब्बन सहानी निवासी ठूठीबारी, बिन्द्रेश यादव,दिलीप भारती, सुखदेव, बेचन गुप्ता,नीतिकेश,प्रमोद,छांगुर सहित 150 अज्ञात के खिलाफ बलवा,मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वही एक आरोपी शिब्बन सहानी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Comments
Post a Comment